इंदौर के कनाडिया इलाके में गुरुवार सुबह रियल एस्टेट कारोबारी संजय जैन के घर में आग लग गई। आग उनकी बेटी जयवी के फर्स्ट फ्लोर के कमरे में लगी, जिसमें कपड़े और शादी का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने तुरंत पहुंचकर एक टैंक पानी डालकर आग पर काबू पाया।
फायर ब्रिगेड के एएसआई के मुताबिक, घटना संचार नगर की है। सुबह करीब 7:30 बजे कचरा गाड़ी के कर्मचारियों ने धुआं निकलते देखा और परिवार को जगाया। आग शार्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है।
शादी का सामान जल गया
परिवार ने बताया कि जयवी की शादी 24 नवंबर को होनी है और उसके कमरे में शादी का काफी सामान रखा था। आग में यह सामान जल गया। फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को कॉल आने के बाद दमकल की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। एक टैंक पानी डालकर आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया।




