Tuesday, October 13, 2026
24.1 C
Bhopal

लकड़ी के कारखाने में लगी आग

इंदौर के मालवा मिल इलाके में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात करीब 3 बजे एक लकड़ी के कारखाने में आग लग गई। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग ने कारखाने में रखे लाखों रुपए के लकड़ी और कच्चे माल को जलाकर खाक कर दिया।

आग केसर इंटरप्राइजेस नाम के कारखाने में लगी, जो लकड़ी का सामान और कच्चा माल तैयार करने का काम करता है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 10 टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल एक दमकल वाहन अभी भी मौके पर मौजूद है, जो राख को ठंडा करने का काम कर रहा है।

रहवासियों ने देखा धुआं, दी दमकल को सूचना

कारखाना काजी की चाल में स्थित है और अंदर की ओर बना हुआ है। अल सुबह सुबह-सुबह स्थानीय रहवासियों ने धुआं और लपटें निकलते देखीं तो तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। शुरुआत में लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।

मौके पर एसआई संतोष दुबे और उनकी टीम भी पहुंची। उन्होंने चारों ओर से पानी डालकर आग को फैलने से रोका। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

लाखों का नुकसान, कारणों की जांच जारी

कारखाने में भारी मात्रा में लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैली। हालांकि फायर ब्रिगेड ने समय पर पहुंचकर बड़ी क्षति होने से बचा लिया, फिर भी प्राथमिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

आग लगने के कारण का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य कारण से।

Hot this week

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे में विवाद के बाद पार्किंग में चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया इलाके स्थित अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

भोपाल: कपड़े खरीदते समय युवक की अचानक मौत, कुर्सी पर बैठा और डेढ़ मिनट में थम गईं सांसें

​भोपाल: राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज के पास बाजार में खरीदारी...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

Topics

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img