Saturday, April 11, 2026
26.8 C
Bhopal

भोपाल में भाजपा नेत्री को गुर्जरों ने घसीटा, चांटे मारे

भोपाल में बीजेपी बिलखिरिया मंडल की महामंत्री सकुन शर्मा (55) को गुर्जर परिवार ने जमकर पीटा। भाजपा नेत्री को सड़क पर घसीटा और चांटे मारे। घटना शुक्रवार रात की है, इसका वीडियो शनिवार को सामने आया है।

घटना सूखी सेवनिया के ओमकारा सेवनिया की सिद्ध नगर कॉलोनी की है। सकुन शर्मा का आरोप है कि वह कॉलोनी के मंदिर में पूजा करने गई थी। इसी दौरान फोन पर किसी से बात कर रही थी। तभी आरोपी वहां पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया।

महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि कॉलोनी के शिवजी के मंदिर में गुर्जर समाज के लोगों ने कब्जा कर रखा है। यहां रहने वाले बाह्मण समाज के लोगों को मंदिर नहीं जाने दिया जाता। पूजा करने से रोका जाता है, इसी बात को लेकर तीन दिन पहले एक अन्य पंडित परिवार को भी पीटा गया था।

पुलिस ने तीन महिला और तीन पुरुषों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पीड़िता सकुन शर्मा ने बताया…

मैं गांव में अकेली रहती हूं। पति कमलेश शर्मा अशोका गार्डन में रहते हैं। पति भोपाल के एक होटल में ही खाना बनाने का काम करते हैं। बेटा प्राइवेट जॉब करता है और उसका ऑफिस मिसरोद में है। आना जाना दूर पड़ता है, इसलिए उसने वहीं रूम ले रखा है। गांव में शिवजी का मंदिर है। पिछले कुछ समय से गुर्जर समाज के लोग इस मंदिर में बाह्मण समाज के लोगों को पूजा अर्चना करने से रोकने लगे हैं।

यही कारण है कि दोनों समाज के लोगों में आए दिन विवाद होते रहते हैं। अष्टमी के दिन भी गांव में रहने वाले एक पंडित परिवार से मारपीट की गई थी। शुक्रवार की शाम मैं पूजा के लिए मंदिर जा रही थी। तभी सामने रहने वाले गुर्जर समाज के एक परिवार ने मुझसे अपशब्द कहे। विरोध करने पर पीटने के लिए आगे बढ़े। मैं घर में गई और खुद को लॉक कर लिया।

बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और समझाइश देकर चली गई, क्योंकि मेरा बेटा और पति दोनों दूर थे। पुलिस ने शिकायत दर्ज कराने थाने बुलाया, तब अपने समाज के एक युवक के साथ वहां जाने के लिए निकली। घर से निकलते ही आरोपी बलराम गुर्जर, सुनील गुर्जर, अनुराग गुर्जर, अन्नू गुर्जर और गीता गुर्जर ने मुझे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। जमीन पर गिराकर जमकर लातें और चांटे मारे। गांव के कुछ लोगों ने मेरी जान बचाई।

प्रताड़ित कर गांव से भगाना चाहते हैं सकुन शर्मा का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग प्रताड़ित कर बाह्मण समाज के लोगों को गांव से भगाना चाहते हैं। मैं राजनीति से जुड़ी हूं, अपने लोगों की आवाज को उठाती हूं इस कारण मुझे टारगेट किया गया है। आरोपियों पर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की है, लिहाजा वे लगातार मुझे धमका रहे हैं।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की मामले में सूखी सेवनिया थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी ने बताया कि मारपीट के आरोप में तीन महिला और एक पुरुष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद आगे कार्रवाई करेंगे। दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है।

Hot this week

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

Topics

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img