Tuesday, October 13, 2026
30.3 C
Bhopal

भोपाल चैंबर के अध्यक्ष पाली का इस्तीफा

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (BCCI) के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने शुक्रवार देर रात अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। इस संबंध में उन्होंने महासचिव आदित्य जैन ‘मान्या’ को लेटर भी लिखा। इसमें कहा कि 3 साल 9 महीने पहले मैंने पद ग्रहण किया था और तब से अभी तक पूर्ण रूप से अपना कार्य निभाया। आगामी चुनाव की तारीख 15 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच की घोषणा कर दी।

इस बात को 15 दिन गुजरने के बाद भी किसी भी कार्यकारिणी सदस्य ने चैंबर ऑफिस में उपस्थित होकर आगे की कार्रवाई करने में रुचि नहीं दिखाई। इस पर मैंने निर्णय लिया है कि आगामी चुनाव में मेरे ऊपर कोई दोषारोपण न हो, इसलिए पद से इस्तीफा देता हूं। मेरे 3 साल 9 महीने के कार्यकाल में देख लिया कि कोई भी कार्यकारिणी सदस्य किसी भी कार्य में कोई रुचि नहीं लेता है। महासचिव साहब आपने भी आज तक चैंबर ऑफिस में उपस्थित होकर कोई पत्र व्यवहार नहीं किया।

मैं अपना त्यागपत्र सौंपता हूं-पाली अध्यक्ष पाली ने आगे लिखा कि इन परिस्थितियों को देखते हुए मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरे संरक्षण में अगला चुनाव कराने में मैं असमर्थ हूं। इसलिए त्यागपत्र संस्था को सौंप रहा हूं।

पाली के कार्यकाल में करोड़पति हुआ चैंबर बता दें कि सितंबर में बीसीसीआई की वार्षिक साधारण सभा हुई थी। इसमें अध्यक्ष पाली ने चैंबर की आय-व्यय समेत ऑडिट रिपोर्ट पेश की थी। उन्होंने बताया था कि चैंबर करोड़पति हो गया है। एफडीआर और बचत खाते में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा जमा है। दिसंबर में चुनावी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पाली ने साढ़े 3 वर्ष के अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

उन्होंने बताया था कि भोपाल चैंबर में उनके कार्यकाल के दौरान अभी तक लगभग 580 नए सदस्य बने। आगामी भोपाल चैंबर के चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज की तारीख तक भोपाल चेंबर के पास लगभग 1850 सक्रिय सदस्य हैं। भोपाल चैंबर में 1 करोड़ 3 लाख 48 हजार रुपए आरक्षित

Hot this week

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...

व्यापारी से 91 लाख की साइबर ठगी मामले में कानपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार

​जैतहरी/अनूपपुर: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर...

देहरादून से गिरफ्तार हुआ नशीले कफ सिरप का फरार आरोपी अभिषेक निगम, 20 हजार का था इनाम

​भोपाल: मध्यप्रदेश एसटीएफ (STF) ने नशीले कफ सिरप की अवैध...

Topics

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...

व्यापारी से 91 लाख की साइबर ठगी मामले में कानपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार

​जैतहरी/अनूपपुर: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img