Sunday, April 12, 2026
38.1 C
Bhopal

4 अक्टूबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

1. किडनी फेल होने से छिदवाड़ा की एक बच्ची की मौत हो गई है। नागपुर में पिछले एक सप्ताह से योगिता ठाकरे का इलाज चल रहा था। वह भी आज जिंदगी की जंग हार गई। अब तक छिंदवाड़ा के 10 बच्चों की मौत किडनी फेल होने से हो गई है। इधर मध्य प्रदेश में के छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप से हुई बच्चों की मौत के बाद इस पर बैन लगा दिया गया है।
2. जबलपुर शहर के उपनगरीय क्षेत्र गढा के दशहरा चल समारोह के दौरान अप्रिय दुर्घटना हो गई। चल समारोह के स्वागत के लिए बनाए गए एक मंच का टेंट टूट गया, इसी दौरान गुलाआ चौक के पास मंच में लगाया गया ट्रेंस (लोहे के स्ट्रक्चर) गिर गया। तब पांच के आसपास बड़ी संख्या में लोग देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए खड़े थे। जिसकी चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई।
3. बुरहानपुर में शनिवार सुबह महाराष्ट्र सीमा से लगे करौली घाट में दापोरा गांव के संगम डिजिटल बैंड का वाहन पलट गया। जिससे वाहन में सवार गायक सोले पुत्र सुल्तान शाह 24 वर्ष निवासी दापोरा की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस वाहन में बैंड पार्टी के 22 लोग सवार थे। इनमें से 13 लोग घायल हुए हैं।
4. बालाघाट के कलकत्ता जंगल में माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। लांजी के युवक देवेंद्र यादव की हत्या के 17 दिन बाद यह घटना हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मलाजखंड दलम के माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग की, जिसका जवाब दिया गया। पुलिस और सीआरपीएफ सघन सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।
5. जबलपुर के कटंगी थाना क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब कटंगी रोड पर एक महिला गंभीर अवस्था में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ी मिली। महिला ने चिल्लाकर कहा कि उसे गोली मारी गई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कटंगी पुलिस ने घायल महिला को कटंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।
6. धार में बीती रात नालछा और उसके आसपास के गांवों में हुई मूसलधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। हालात इतने बिगड़े कि कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। खेत से लेकर घर तक हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दिया। नालछा-बगड़ी क्षेत्र के अधिकतर गांव प्रभावित हुए, लेकिन सबसे ज्यादा तबाही ग्राम गुलवा में दर्ज की गई है।
7. भोपाल। कोलार स्थित शशि हाईटेक सिटी कॉलोनी में गुरुवार को 10 साल की बच्ची की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची के कंधे पर ऊपर की ओर से गोली लगी थी, जो कमर तक पहुंच गई थी। इस दौरान शरीर के अंदरूनी अंग पूरी तरह से डैमेज हो गए और यही उसकी मौत का कारण बना।
8. भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में प्लाज्मा चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पिछले डेढ़ महीने में ब्लड बैंक से 20 से अधिक प्लाज्मा यूनिट चोरी हो चुके हैं। आशंका जताई जा रही है कि भोपाल और आसपास में खून का कोई बड़ा कालाबाजारी गिरोह सक्रिय है।

Hot this week

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...

Topics

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img