राऊ थाना क्षेत्र में 15 साल की नाबालिग को युवक परेशान करने लगा। पहले वे दोस्त थे, लेकिन व्यवहार ठीक नहीं होने पर उनके बीच झगड़ा हो गया और नाबालिग ने उससे बात करने से मना कर दिया। इस पर वह उसे फोन करके परेशान करने लग गया। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
राऊ पुलिस के मुताबिक घटना राऊ थाना क्षेत्र की है। 15 वर्षीय नाबालिग की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी और वह पहले अच्छे दोस्त थे, लेकिन कुछ दिनों बाद युवक के व्यवहार ठीक नहीं होने से उनके बीच झगड़ा होने लगा। इसके बाद 23 अप्रैल से बात करना बंद कर दिया था।
रोजाना फोन करके परेशान करने लगा इधर, नाबालिग के बात बंद करने के बाद युवक उस पर बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। बावजूद इसके पीड़िता ने बात करने से साफ मना कर दिया और उसे ब्लॉक कर दिया। आरोपी वाट्सएप पर कॉल करके परेशान करना लगा। 26 सितंबर को आरोपी फोन कर धमकी देने लगा कि अगर उसने बात नहीं की तो वह दोनों के साथ खिंचे फोटो वायरल कर देगा।
घर पर फोन भी कर देगा। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने बात नहीं कि तो वह उसके मुंह पर ब्लेड मारकर जान से खत्म कर देगा। मामले में नाबालिग ने राऊ थाना क्षेत्र में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




