Saturday, August 22, 2026
23.1 C
Bhopal

नगर निगम की बैठक को लेकर फिर सियासत तेज

भोपाल नगर निगम की बैठक को लेकर एक बार फिर से सियासत तेज हो गई है। विपक्ष यानी, कांग्रेस ने जल्दी बैठक कराने की मांग की है। इस बारे में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी को पत्र भी लिखा है। कहा कि नियमानुसार 2 महीने के अंदर बैठक होना चाहिए, लेकिन ढाई महीने बीत गए हैं।

कांग्रेस पार्षदों ने जल्दी बैठक न होने की स्थिति में कमिश्नर संजीव सिंह को शिकायत करने की बात भी कही है। नेता प्रतिपक्ष जकी ने बताया, इस बार भी परिषद का सम्मेलन यानी, बैठक को निर्धारित समय अवधि में नहीं बुलाया गया है, जो नगर निगम अधिनियम का सीधा उल्लंघन है। हर बार विपक्ष के पत्र देने और कमिश्नर से शिकायत के बाद ही बैठक बुलाई जाती है।

पिछली बैठक में कई मुद्दों पर बीजेपी और कांग्रेस पार्षद आमने-सामने आ गए थे।

जनहित के मुद्दों को शामिल करें विपक्ष ने बैठक की तारीख जल्दी तय करने के साथ ही जनहित के मुद्दों को एजेंडे में शामिल करने की मांग भी उठाई है। कहा कि जर्जर सड़कें, सीवेज, पेयजल सप्लाई, निगमकर्मियों की सैलरी जैसे विषय भी एजेंडे में शामिल हो।

पहले भी दो बार जा चुके इससे पहले भी दो बार मीटिंग लेट हो चुकी है। जिसे लेकर कांग्रेस पार्षदों ने कमिश्नर सिंह से मुलाकात की थी। इसके बाद कमिश्नर ने निगम कमिश्नर को नोटिस जारी किया था।

Hot this week

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

Topics

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img