Monday, October 12, 2026
21.9 C
Bhopal

भोपाल में बिजली कंपनी ने काटा कनेक्शन,कांग्रेस नेता ने जोड़ा

भोपाल की गोकुलधाम सोसायटी में करीब 24 घंटे से बिजली गुल रही। बिजली कंपनी ने कनेक्शन काट दिया। जानकारी लगते ही कांग्रेसी मौके पर पहुंचे और खुद कनेक्शन जोड़ दिया।

गोकुलधाम सोसायटी गांधीनगर स्थित जेल के पास है। जहां करीब 400 परिवार निवास करते हैं। यहां के लोग सीधे बिल्डर को बिजली बिल की राशि देते हैं, जो कंपनी को भुगतान करता है। सोमवार दोपहर में कंपनी ने सोसायटी का कनेक्शन काट दिया।

इस वजह से लोग पूरी रात अंधेरे में रहे। जिम्मेदारों से चर्चा की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसी बीच मंगलवार दोपहर में कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला समर्थकों के साथ सोसायटी में पहुंचे और कनेक्शन जोड़ा।

पहले अफसर से बात, फिर चालू की बिजली…

अफसर से बात की, इसके बाद कनेक्शन जोड़ा कांग्रेस नेता शुक्ला ने बताया कि सोसायटी के लोगों की बात सुनकर बिजली विभाग के वरिष्ठ अफसर से चर्चा की। अफसर से सोसायटी में बिजली आपूर्ति बहाल करने की बात की, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। इस पर शुक्ला ने रहवासियों के साथ मिलकर खुद ही 32 केवीए की लाइन को चालू कर दिया।

उन्होंने सोसायटी के रहवासियों से चर्चा कर कहा कि वह जल्द ही इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अफसरों से दफ्तर में मिलेंगे। इस मौके पर सोसायटी की अध्यक्ष सुजाता पांडे, दीपक दीवान, विवेक शर्मा, अशोक सक्सेना, सुरेश सक्सेना, जगदीश शर्मा, आरके सोनी आदि मौजूद थे।

Hot this week

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...

Topics

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img