Sunday, November 29, 2026
22.1 C
Bhopal

7 अक्टूबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

जहरीला कफ सिरप (Coldrif Syrup) पीने से मंगलवार को छिंदवाड़ा के दो और बच्चों की मौत हो गई। 3 साल के वेदांत काकुड़िया और दो साल की जायुषा यदुवंशी ने नागपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में कुल मृत बच्चों का आंकड़ा अब 19 पहुंच गया है।
भावांतर योजना के लिए 17 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदनसोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5,328 रुपये प्रति क्विंटल है। मंडियों में अभी दर चार से साढ़े चार हजार रुपये के बीच है। किसानों को नुकसान न हो, इसके लिए सरकार ने भावांतर योजना लागू की है। इसमें समर्थन मूल्य से कम दर पर उपज बिकती है तो अंतर की राशि सरकार देगी।
छिंदवाड़ा कांड पर CM मोहन यादव की सख्तीमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि छिंदवाड़ा प्रकरण में सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार सजग और संवेदनशील है, मानव जीवन की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सर्किट हाउस में नहीं मिला खाना, तो होटल पहुंचे केंद्रीय मंत्रीजबलपुर के सर्किट हाउस नंबर एक में केंद्रीय मंत्री को समय पर भोजन नहीं मिला, तो वे समर्थकों के साथ भोजन करने निजी होटल पहुंच गए। मामला रविवार शाम का है। दरअसल केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार दो दिवसीय प्रवास पर शाम पांच बजे जबलपुर के सर्किट हाउस एक पहुंचे।
छिंदवाड़ा कांड पर जीतू पटवारी ने सरकार पर उठाए सवालप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में इतनी बड़ी घटना हो गई, लेकिन अब तक किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल और प्रभारी मंत्री राकेश सिंह अब तक छिंदवाड़ा तक नहीं पहुंचे।
कमल पटेल के राजनीति से संन्यास की अफवाह से मचा हड़कंपपूर्व मंत्री कमल पटेल के छोटे बेटे सुदीप पटेल के नाम से इंटरनेट मीडिया पर की गई पोस्ट ने जिले की राजनीति में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया। इस पोस्ट में लिखा गया कि पूर्व मंत्री कमल पटेल अपने 65वें जन्मदिन (6 अक्टूबर) पर चुनावी राजनीति से संन्यास की घोषणा करेंगे।

Hot this week

200 रुपए चोरी के शक में मां ने 7 साल की बेटी को पीटा, जलते गैस चूल्हे पर रखे पैर

इंदौर। बाणगंगा इलाके में 200 रुपए चोरी करने के...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...

Topics

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img