Monday, October 12, 2026
32.2 C
Bhopal

महिला ने दुष्कर्म और युवक ने ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया

भितरवार पुलिस थाने में एक महिला ने तीन लोगों पर बंधक बनाने और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं आरोपी युवक ने महिला और उसके परिजनों पर 5 लाख रुपए तथा बोलेरो गाड़ी मांगने और झूठे केस में फंसाने की कोशिश का दावा किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भितरवार नगर के वार्ड क्रमांक 1 की निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 19 जुलाई को धर्मेंद्र नट, भोला नट (दोनों भितरवार निवासी) और सुमित बंजारा (हाथरस निवासी) उसे जबरन उठाकर ले गए थे। महिला के अनुसार, उसे बंधक बनाकर रखा गया और धर्मेंद्र नट ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने कुछ तस्वीरें भी लीं और धमकी दी कि अगर उसने पुलिस को बताया तो तस्वीरें वायरल कर उसे बदनाम कर देगा। महिला का आरोप है कि युवक ने अब उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी हैं और उसे लगातार धमका रहा है।

पुलिस के पूछताछ किए जाने पर आरोपी धर्मेंद्र नट ने आरोपों से इनकार किया। उसने पुलिस को बताया कि महिला और उसके परिवारजन उससे 5 लाख रुपए नकद और एक बोलेरो गाड़ी की मांग कर रहे हैं। धर्मेंद्र का दावा है कि शर्त नहीं मानने पर उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है और इसी वजह से यह झूठी शिकायत दर्ज कराई जा रही है।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने महिला और युवक दोनों के आवेदन स्वीकार कर लिए हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मामले को लेकर भितरवार एसडीओपी जितेंद्र नागाइच ने बताया कि एक महिला संबंधित मामला सामने आया था। युवक से पूछताछ की तो कहानी कुछ और निकल कर आई। दोनों पक्षों से आवेदन लेकर जांच प्रारंभ कर की है, जो भी तथ्य सामने आएंगे। उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई करेंगे।

Hot this week

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...

Topics

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img