Monday, October 12, 2026
26.8 C
Bhopal

होटल की सीढ़ियो से गिरा युवक, मौत

इंदौर के सरवटे बस स्टेंड स्थित न्यू विशाल होटल में मंगलवार देर शाम एक ग्राहक की मौत हो गई। वह गश खाकर सीढ़ियों से गिर गया। होटल संचालक और कर्मचारियों ने तुरंत उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, संभवतः हार्ट अटैक से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस के अनुसार मृतक अभिषेक (29), पुत्र विजयसिंह, शिवपुरी इलाके का निवासी था। वह दो दिन पहले होटल में आकर ठहरा था। मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे अभिषेक अपनी मां से मोबाइल पर होटल के बाहर बात कर रहा था। इसके बाद वह सीढ़ियों से ऊपर कमरे की तरफ जाने लगा, इसी दौरान वह गश खाकर नीचे गिर गया।

होटल के कर्मचारियों ने उसे उठाकर होटल संचालक अरुण को सूचना दी। अभिषेक को अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक अभिषेक शिवपुरी का रहने वाला था और इंदौर में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। कई वर्षों से वह सरवटे बस स्टेंड स्थित इस होटल में आकर ठहरता था। रात में उसके परिवार को मौत की जानकारी दी गई।

छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Hot this week

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...

Topics

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img