Sunday, November 29, 2026
22.1 C
Bhopal

देवरानी ने की जेठानी की हत्या

बालाघाट जिले के कुमनगांव में एक महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। यह मर्डर किसी और ने नहीं, बल्कि मृतका की देवरानी ने अपने पति के साथ अवैध संबंध होने के शक में अपनी सहेली के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने हत्या की मुख्य आरोपी देवरानी समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

परसवाड़ा पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को कुमनगांव में घर के पास झाड़ियों में लेखवती यादव (30) का शव मिला था। जांच में पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी।

100 से अधिक मोबाइल नंबरों की छानबीन

पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड की जांच के लिए एसडीओपी अरविंद कुमार शाह के नेतृत्व में एक टीम गठित की। जांच के दौरान 100 से अधिक मोबाइल नंबरों की छानबीन और गोपनीय सूत्रों की मदद से पुलिस आखिरकार आरोपियों तक पहुंची।

एएसपी आदर्शकांत शुक्ला के मुताबिक, सुखिया उर्फ सविता पति नंदकिशोर यादव (23) ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सुखिया ने बताया कि उसे शक था कि उसके पति का जेठानी लेखवती के साथ अवैध संबंध है। इससे नाराज होकर और जेठानी को सबक सिखाने के लिए उसने हत्या की योजना बनाई।

गड्‌ढे के पास बुलाया, साड़ी के पल्लू से गला घोंट दिया

योजना के तहत सुखिया ने अपनी सहेली भूरी उर्फ उर्मिला पिता अशोक मेरावी (18) के साथ मिलकर दशहरा के दिन 2 अक्टूबर को शाम 7 बजे लेखवती को मंदिर जाने के बहाने मुरम गढ्ढा के पास बुलाया। वहां पहुंचकर दोनों ने लेखवती की साड़ी के पल्लू से ही उसका गला घोंट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

मृतका का मोबाइल नाले में फेंका, सिम को पत्थर से तोड़ा

हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से सुखिया ने अपने एक परिचित बीजाटोला निवासी रविशंकर सोनवाने (26), के साथ मिलकर मृतका के मोबाइल को एक नाले में फेंक दिया और सीम कार्ड को पत्थर से तोड़ दिया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों सुखिया उर्फ सविता, भूरी उर्फ उर्मिला और रविशंकर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही गोताखोरों की मदद से नाले से मृतका का मोबाइल, सिम कार्ड और आरोपियों के मोबाइल तथा मोटर साइकिल बरामद कर लिया है। शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते रहे, लेकिन पुलिस टीम की गहन पूछताछ और जांच के कारण उन्हें सच बताना पड़ा।

Hot this week

200 रुपए चोरी के शक में मां ने 7 साल की बेटी को पीटा, जलते गैस चूल्हे पर रखे पैर

इंदौर। बाणगंगा इलाके में 200 रुपए चोरी करने के...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...

Topics

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img