Sunday, August 23, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल मे बेटे ने शराब पीने से रोका तो पिता ने फंसी लगा ली

भोपाल के कोलार इलाके में नशे में घर आए पिता को बेटे ने टोक दिया। उन्हें शराब न पीने के लिए समझाइश दी तो गुस्साए पिता ने अपशब्द कहना शुरू कर दिए। नाराज बेटा घर से चला गया, कुछ देर बाद लौटा तो पिता फांसी लगा चुके थे। घटना मंगलवार देर रात की है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

कोलार थाने के एसआई जोगेन्द्र नेगी ने बताया कि 50 वर्षीय शिवघाड़गे कान्हाकुंज में रहते थे। वे फर्नीचर की दुकान पर काम करते थे, इसी के साथ कॉलोनी की चौकीदारी भी करते थे। उनकी चार बेटियां व एक बेटा है। चार में से तीन बेटियों की शादी हो गई है। दो दिन पहले पत्नी अपनी बेटी को लेकर अपने किसी रिश्तेदार के घर खंडवा चली गई थी।

रोजाना ही नशे की हालात में घर आते थे

घर में बेटा और शिवराम ही थे। शिवराम को शराब पीने की लत थी। तकरीबन रोजाना ही नशे की हालत में घर आते थे। मंगलवार की रात वे नशे की हालत में ही घर पहुंचे। घर में मौजूद बेटे ने टोका तो उन्होंने बेटे को जमकर फटकार दिया।

नाराज होकर बेटा उस समय घर से बाहर चला गया। रात करीब 11.30 बजे बजे वह वापस आया तो पिता शिवराम फंदे पर लटके मिले। बेटा फंदे से उतारकर अस्पताल ले गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

Topics

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img