भोपाल की जर्जर सड़कों को देखने शनिवार को नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे और निगम कमिश्नर संस्कृति जैन निरीक्षण पर निकले। पुल बोगदा, होशंगाबाद रोड, त्रिलंगा समेत कई इलाकों में वे पहुंचे। साथ ही 12 नंबर स्टॉप पर बने हाउसिंग फॉर ऑल के आवास भी देखे।
दोपहर में अफसर एक ही गाड़ी में सवार हुए। पुल बोगदा से निरीक्षण शुरू हुआ। इसके बाद अफसर सुभाषनगर ब्रिज, चिकलोद रोड, एमपी नगर, होशंगाबाद रोड पर बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी तक पहुंचे। साथ ही त्रिलंगा क्षेत्र में भी सड़कों को देखा।

सड़क का दोनों हिस्सा देखा अफसरों ने सड़कों के दोनों हिस्से देखे। जानकारी के अनुसार, कई जगहों पर गड्ढे देखने को मिले। इस वजह से राहगीरों को परेशानी होती है। बारिश की वजह से सड़कों की हालत बिगड़ी है। पीडब्ल्यूडी ने तो अपनी सड़कों का सुधार शुरू करवा दिया, लेकिन निगम की सड़कों के गड्ढे नहीं भरे गए हैं।
हाउसिंग के प्रोजेक्ट जल्दी पूरे हो अफसरों ने 12 नंबर स्थित हाउसिंग फॉर ऑल प्रोजेक्ट भी देखा। इसे जल्दी पूरा करने की बात कही गई। ताकि, लोगों को आवास दिए जा सके। बता दें कि शहर के सभी प्रोजेक्ट अभी अधूरे हैं। इस वजह से लोगों को सालों बाद भी अपना घर नहीं मिल सका है। इसलिए जल्दी घर देने की मांग लगातार हो रही है।




