Sunday, August 23, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में अवैध गैस रिफिलिंग के ठिकाने पर छापा

भोपाल के टीला जमालपुरा पुलिस ने पुरानी सिंधी कॉलोनी स्थित अवैध गैस रिफिलिंग के अड्डे पर छापा मारा है।

टीला जमालपुरा का निगरानी गुंडा नाजिम मौलाना इसका संचालन कर रहा था। पुलिस की टीम को देखकर आरोपी फरार हो गया। जब्त माल की कीमत 80 हजार रुपए बताई जा रही है।

हालांकि मौके से पुलिस ने एक आरोपी मनोज पुरी उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। मौके से एक कार और गैस सिलेंडर सहित रिफिलिंग में इस्तेमाल की जाने वाली मशीन को जब्त किया है।

जून महीने में पुलिस ने नाजिम के हरी मजार स्थित अवैध गैस रिफिलिंग के अड्‌डे पर छापा मारा था। तब तीन सिलेंडर एक कार सहित नाजिम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था।

टीआई डीपी सिंह ने बताया-

शनिवार को मुखबिर की सूचना पर हरी मजार के पास बदमाश नाजिम मौलाना के ठिकाने पर दबिश दी। जहां से एक युवक को गिरफ्तार किया, हालांकि नाजिम मौके से फरार हो गया।

कई गंभीर अपराध हैं दर्ज नाजिम मौलाना पर पूर्व में मारपीट, बलवा अवैध रूप से रिफिलिंग जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। इसके बाद भी लगातार सक्रिय रूप से आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा है। टीआई ने बताया कि हरी मजार इलाके से लगातार उसके द्वारा अवैध कारोबार किए जाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। बीते कई दिनों से पुलिस उस पर नजरें रखे हुई थी।

Hot this week

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...

Topics

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img