Wednesday, October 14, 2026
21.8 C
Bhopal

11 अक्टूबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं, जिससे मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत मिल रहे हैं। वे मंत्रियों और विधायकों के प्रदर्शन का आकलन करेंगे। विभागवार ग्रेडिंग तय की जाएगी और क्षेत्रीय संतुलन साधने पर विचार हो सकता है।
देवास के संवरसी गांव में शहीद नायक संजय मीणा की अंतिम यात्रा में पूरा गांव उमड़ पड़ा। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। संजय के 10 वर्षीय पुत्र युवराज ने मुखाग्नि दी। पत्नी को पहले नहीं बताया गया था, रात में उन्होंने किया था करवा चौथ का पूजन। सुबह गांव के अधिकांश घरों में चूल्हा नहीं जला, दुकानें व अन्य प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे।
भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होने जा रही है, जहां 113 लोगों पर एफआईआर दर्ज होगी। ये लोग खेती की जमीन पर अवैध कॉलोनियां काटकर प्लाट बेच रहे थे। कलेक्टर न्यायालय ने एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
उज्जैन के खाचरौद में एक महिला उर्मिला चौधरी को प्रेतबाधा बताकर बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। लोहे की जंजीर से पीटा गया, हाथ जलाए गए और गर्म सिक्का माथे पर रखा गया। पुलिस ने 8 आरोपियों को हिरासत में लिया है। उर्मिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
खरगोन के भीकनगांव में स्कूल बस पलटने से एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, गनीमत रही कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। घटना शनिवार सुबह 9 बजे हुई जब बस ज्ञानदीप स्कूल जा रही थी। सभी बच्चों का भीकनगांव अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जबलपुर के गलगला मुकादम गंज में तीन मंजिला दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई। दीपावली के लिए रखा सजावटी सामान जलकर खाक हो गया। नगर निगम के सात दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही घटना तड़के हुई, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Hot this week

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

इंदौर के लसूड़िया इलाके में कैफे में विवाद के बाद पार्किंग में चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया इलाके स्थित अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

भोपाल: कपड़े खरीदते समय युवक की अचानक मौत, कुर्सी पर बैठा और डेढ़ मिनट में थम गईं सांसें

​भोपाल: राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज के पास बाजार में खरीदारी...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

Topics

अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

भोपाल: त्योहारों के इस सीजन में ग्रामीण इलाकों की जनता...

भोपाल के 40 इलाकों में बुधवार को रहेगी बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे गुल रहेगी सप्लाई

​भोपाल: बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार को...

पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, अज्ञात बदमाशों ने की तोड़फोड़

​पन्ना: भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के बाहर...

चोरी के शक में 3 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर पीटा, आधे सिर मुंडवाए; स्कूल छूटा

​सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img