Wednesday, February 11, 2026
18.4 C
Bhopal

प्रेम में बाधा बने पति को पत्नी ने रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी संग मिलके कर दी हत्या

अलीगढ़ के गांव रफायतपुर में राजमिस्त्री की हत्या उसी की पत्नी ने प्रेमी से कराई थी। दवा लेने के दौरान ही पत्नी ने कंपाउंडर के फोन से प्रेमी को फोन किया था। उसने रास्ते में आकर गोली मार दी। पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने अपना जुर्म कबूला। प्रेमी की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।

गोंडा क्षेत्र के गांव कलुआ निवासी 30 वर्षीय रिंकू पत्र हरप्रसाद चिनाई का काम करते थे। शनिवार देर शाम उनकी पत्नी ब्रजेश दवा लेने के लिए गांव मुरवार गई थी। देरी होने पर उसने पति को फोन करके बुलाया। रिंकू पत्नी को लेकर बाइक से लौट रहे थे। साथ में बच्चा बैठा था। रात करीब साढ़े आठ बजे गांव रफायतपुर भट्ठे के पास मोड़ पर पीछे से आए बाइक सवार व्यक्ति ने ओवरटेक किया और रिंकू को गोली मारकर फरार हो गया। भागते हुए आरोपी ने सामने से आ रहे प्रधान के बेटे से ये कहा था कि पीछे एक कार ने किसी को एक्सीडेंट मार दिया है।

रिंकू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं, परिवार ने मृतक की पत्नी बृजेश पर शक जताया। पुलिस ने सख्ती से उससे पूछताछ की तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि गांव के ही युवक से उसके प्रेम संबंध थे, जिसमें पति बाधा बनना रहा था। इसलिए उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने खुद ही फोन करके प्रेमी को बुलाया। पीछा करते हुए भी उसने प्रेमी को देखा था। घटना के बाद वह पुलिस को गुमराह करती रही।

गांव में पसरा सन्नाटा, नहीं जले चूल्हे

देररात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसमें रिंकू को एक ही गोली लगी थी। वहीं, घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। गांव में कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह करीब छह बजे शव गांव में पहुंचा तो कोहराम के बीच परिजन बेसुध हो गए। कड़ी सुरक्षा में शव का अंतिम संस्कार किया गया। रिंकू तीन भाईयों में सबसे बड़े थे। दोनों भाई गैर-जनपद में नौकरी करते हैं। रिंकू के परिवार में दो बेटी व एक बेटा है। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया, प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराई थी। उससे पूछताछ की जा रही है। प्रेमी की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img