Tuesday, July 7, 2026
26.8 C
Bhopal

भोपाल में फांसी लगाने वाली छात्रा की मौत

बागसेवनिया इलाके में फांसी लगाने वाली स्कूली छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया है। सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि चार महीने पहले किशोरी एक युवक के साथ घर से बिन बताए चली गई थी।

लगभग एक सप्ताह बाद स्वेच्छा से लौट आई थी। छात्रा ने पुलिस को दिए बयानों में बताया था कि युवक ने उसके साथ किसी तरह का गलत काम नहीं किया था। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इसी युवक के दबाव में तो पीड़िता ने सुसाइड नहीं किया है। पुलिस के मुताबिक 14 वर्षीय मृतका बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहती थी। वह एक प्राइवेट स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी।

एक सप्ताह बाद तोड़ा दम

बीती 8 अक्टूबर को छात्रा ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। इसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया था। जहां बुधवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के बयान दर्ज नहीं होने की वजह से कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Hot this week

भोपाल पुलिस के दावों की खुली पोल: इतवारा चौकी के पीछे बिका गांजा, शहर में रातभर खुल रहे मयखाने

'न्यूज क्राइम फाइल' का बड़ा खुलासा... राजधानी भोपाल में अपराध...

नाबालिक से छेड़छाड़: बचपन के दोस्त की बेटी का भरोसा तोड़ने वाले दरिंदे को 7 साल की सजा

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामले...

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

Topics

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img