Tuesday, July 7, 2026
27.3 C
Bhopal

भोपाल में नाम बदलकर युवती को प्रेम जाल में फांसा आरोपी को 3साल की सजा

भोपाल में नाम बदल कर युवती को प्रेम जाल में फांसने वाले को कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है। आरोपी इमरान खान को अपर सत्र न्यायाधीश पल्लवी द्विवेदी ने सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी के खिलाफ 28 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। आरोपी ने पीड़िता को अपना नाम राज प्रजापति बताकर उससे 21 जुलाई 2016 को शादी कर ली थी। मामला एमपी नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने इस मामले में शिकायत 18 फरवरी 2021 को की थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे अपना नाम राज प्रजापति बताया था। जिसके बाद दोनों ने 21 जुलाई 2016 को सलकनपुर मंदिर में शादी कर ली थी और साथ रहने लगे थे। इस दौरान उसको राज की हकीकत पता चली। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता से उसका सही नाम इमरान बताया।

पीड़िता से 5 लाख रुपए की मांग भी करता था आरोपी

आरोपी पीड़िता से कहता था कि वो इस्लाम धर्म कबूल कर ले। पीड़िता के मना करने पर इमरान उसके साथ मारपीट करता था। आरोपी पीड़िता से 5 लाख रुपए की मांग भी करता था। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस द्वारा कोर्ट में इमरान नाम से संबंधित दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को कोर्ट ने दोषी पाया था।

Hot this week

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, माँ और भाई गिरफ्तार

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध...

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...

Topics

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, माँ और भाई गिरफ्तार

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध...

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...

पुलिस की सुस्ती का फायदा, रिटायर्ड रेंजर से दूसरी बार साइबर ठगी

​ग्वालियर। थाटीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img