Wednesday, February 11, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में कार एक्सीडेंट 5 घायल 1 की मौत

भोपाल में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तीन बार पलटी खाई। सड़क की दूसरी तरफ जाने के बाद एक अन्य कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार 11वीं के छात्र की मौत हो गई। जबकि उसके 5 अन्य दोस्त घायल हैं। इनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, दूसरी कार में सवार बुजुर्ग भी घायल है।

हादसा गेहूंखेड़ा कोलार में शुक्रवार सुबह 7:30 बजे हुआ। घायलों को इलाज के लिए बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोलार पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक और घायलों की पहचान के बाद परिजनों को सुबह 10 बजे पुलिस ने सूचना दी गई।

हादसे की तस्वीरें…

चाय नाश्ता करने कार से निकले थे 6 दोस्त एएसआई सुनील त्रिपाठी के मुताबिक, मृतक आदित्यवीर चौधरी उर्फ आदि (16) दानिश कुंज कोलार का रहने वाला था। आदि एक प्राइवेट स्कूल से 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। इसी के साथ प्रति दिन सुबह 4 बजे से 6 बजे तक बैडमिंटन खेलने जाया करता था। बैडमिंटन खेलने के बाद शुक्रवार की सुबह आदि दोस्त निर्माण जाट, अबदुल्ला, श्रीयांश, युवराज और विश्वरोद कार क्रमांक एमपी 04 सीवी 8070 होंडा सिटी में सवार होकर चाय नाश्ता करने गए।

‘कुत्ते को बचाने में हुआ हादसा’ लौटते समय डीमार्ट के करीब कार हादसे का शिकार हो गई। घटना के समय कार तेज रफ्तार में थी। यह साफ नहीं हुआ कि हादसा कैसे हुआ, लेकिन कुछ चश्मदीदों ने बताया कि अचानक कुत्ता सामने आने के बाद उसे बचाने के प्रयास में हादसा हुआ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

हादसे के बाद एक घायल इस तरह कार में फंसा था।

परिवार का इकलौता बेटा था आदि आदि परिवार का इकलौता बेटा था। उससे छोटी एक बहन है। मां हाउस वाइफ हैं, जबकि पिता मुंबई की एक प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी में डायरेक्टर के पद पर हैं। पिता मूल रूप से रहने जबलपुर के रहने वाले हैं, गुरुवार को ही भोपाल आए हैं। यहां से परिवार दीपावली मनाने जबलपुर जाने वाला था। आज परिवार का जबलपुर निकलने का प्लान था। आदि के दादा को उसकी मौत की सूचना दे दी गई है, वे जबलपुर से भोपाल आ रहे हैं।

मां का रो-रोकर बुरा हाल

इकलौते बेटे की मौत की सूचना के बाद मां गांधी मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी आ गई। जहां बेटे के शव को देखकर निकली मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी जुबान पर केवल एक ही बात थी, भगवान मेरे बेटे को लौटा दे। इधर, पीएम के बाद शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

Hot this week

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

Topics

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...

अफसर मकान कुर्क करने पहुंचे तो युवक ने गोली मार के खुदकुशी कर ली

इंदौर की स्कीम-74 में 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img