Thursday, August 13, 2026
27 C
Bhopal

भोपाल में कोचिंग संचालक और साथियों पर सेक्सुअल हैरासमेंट के आरोप

भोपाल की प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान टॉप रेंकर्स के फाउंडर हर्ष गगरानी, करन और उनके एम्पलाई शाहनवाज खान पर पूर्व महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत थाना एमपी नगर में की गई है। वहीं शिकायत करने वाली युवती के खिलाफ हर्ष गगरानी की ओर से कीमती डेटा चोरी की शिकायत भी एमपी नगर थाने में की गई है।

जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय युवती एमपी नगर की एक लॉ कोचिंग में जॉब कर रही है। उसका आरोप है कि 3 सितंबर 2025 को उन्होंने पूर्व संस्थान टॉप रेंकर्स को छोड़ दिया था। क्योंकि वहां के तीनों प्रमुख हर्ष, करन और शाहनवाज उसके साथ बैड टच और अनर्गल बातें करते थे। इस कारण उसने संस्थान को छोड़ दिया था, लेकिन आरोपी संस्थान न छोड़ने का दबाव बनाते रहे।

जब संस्थान को छोड़ा तो उसके खिलाफ डेटा चोरी की फर्जी शिकायत की। पहले बदनामी के डर से उसने तीनों के खिलाफ शिकायत नहीं की थी। लेकिन एमपी नगर पुलिस ने डेटा चोरी की शिकायत के बाद उसे बयान दर्ज कराने बुलाया। तब उसने अपने साथ हुई छेड़छाड़ की बात पुलिस को बताई। इसे लेकर एक शिकायत भी की है, लेकिन पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है।

हमारा 3 साल का डेटा चोरी किया इस पूरे मामले को लेकर हर्ष गगरानी ने बताया कि युवती द्वारा लगाए तमाम आरोप निराधार हैं। युवती हमारी एक प्रतिद्वंदी कोचिंग में जॉब कर रही है। प्लानिंग के तहत हमारा कीमती डेटा युवती द्वारा कोचिंग को छोड़ने से पहले ही दूसरे कोचिंग संचालक को दिया गया। रिजाइन देने के साथ ही हमारा डेटा डिलीट किया गया।

कंपनी से दिया लैपटॉप को युवती ने फार्मेट कर दिया। हमने जहां युवती जॉब कर रही है, उसके संचालक के खिलाफ डिफेमेशन केस फाइल किया है। युवती के खिलाफ डेटा चोरी की शिकायत की है।

कार्रवाई से बचने के लिए गलत आरोप हम पर लगाए जा रहे हैं। हमारे पास 150 से अधिक महिला कर्मचारी हैं, कभी किसी तरह की शिकायत हमारे खिलाफ नहीं हुई है।

थाना प्रभारी बोले- जानकारी नहीं

एमपी नगर थाने के प्रभारी जयहिंद शर्मा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। आवेदन आए होंगे तो जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई कराई जाएगी।

Hot this week

Topics

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img