Thursday, February 12, 2026
26.1 C
Bhopal

सहेली से दोस्ती कराने को बुलाया रेप का आरोप लगाकर मांगे 10 लाख रुपए

ग्वालियर में मुरैना के एक युवक को उसकी रिश्ते की भाभी ने अपनी सहेली से दोस्ती कराने बुलाया था। दोनों को एक रूम में भेज दिया। बाद में सहेली का दोस्त, भाभी आ धमकी।

उन्होंने रेप का आरोप लगाते हुए 10 लाख रुपए की मांग की। इतना ही नहीं युवक से उसके 8 हजार रुपए, मोबाइल, फोन-पे का पिन नंबर व बाइक छीन ली।

घटना 15 अक्टूबर की रात 12.30 बजे बजे गोवर्धन कॉलोनी गोला का मंदिर की है। रुपयों के इंतजाम का कहकर युवक उनके चंगुल से निकला और अपने भाई को सारी बात बताई।

देर रात युवक अपने भाई के साथ गोला का मंदिर थाना पहुंचा। वहां पुलिस ने भाभी, उसकी सहेली समेत 5 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया। उनमें से 2 आरोपियों को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस इस गैंग से पूछताछ कर रही है कि अभी तक कितने लोगों को हनी ट्रैप कर रुपए ऐठे हैं।

मुरैना के रिठौरा कलां, गांव पिपरसेवा निवासी रविंद्र कुशवाह (23) बेलदारी का काम करता है। उसने गुरुवार रात को गोला का मंदिर थाना में पहुंचकर आपबीती सुनाई है। रविंद्र ने बताया कि ग्वालियर गोला का मंदिर काल्पी ब्रिज में रहने वाली ओमवती कुशवाह रिश्ते में उसकी भाभी लगती है।

काफी दिनों से भाभी रविंद्र को मिलने बुला रही थी। भाभी उससे कहती थी कि भितरवार में उसकी सहेली रूकमणि राजपूत है। वह उससे उसकी दोस्ती करवा देगी।

बुधवार को ओमवती ने रविंद्र को कॉल कर बताया कि रूकमणि आ रही है वह तुमसे मिलना चाहती है। भाभी के कहने पर वह दोपहर बाद 2.30 बजे वह भाभी के घर पहुंच गया।

कुछ देर बाद भाभी गईं और रूकमणि को लेकर घर आ गई। इसके बाद हम तीनों ने साथ में खाना खाया। भाभी ने रविंद्र से कहा कि इस कमरे में रहना सही नहीं है। तुम मेरी सहेली के भाई आदित्य के घर चलो, वहां कोई नहीं है।

जिस पर वह भाभी के कहे अनुसार रूकमणि के भाई के घर गोवर्धन कॉलोनी में पहुंच गया।

सभी कहने लगे कि तुमने रेप किया गोवर्धन कॉलोनी पहुंचते ही भाभी ने रविंद्र और अपनी सहेली को एक रूम में अकेले छोड़ दिया। रात 11.30 बजे भाभी की सहेली युवक के पास आकर बैठ गई।

इसी समय वहां भाभी (ओमवती), कौशल परमार, अंकित वर्मा, आदित्य भदौरिया आ गए। सभी युवक पर आरोप लगाने लगे कि उसने भाभी की सहेली के साथ गलत काम किया है। खुद रूकमणि ने भी यही आरोप लगाया।

हाथ-पैर बांधकर पीटा और 10 लाख मांगे इसके बाद रूम में घुस आए सभी लोगों ने रविंद्र के हाथ-पैर बांधकर उससे मारपीट की। उसकी जेब में रखे 8 हजार रुपए छीन लिए और मोबाइल छीनकर फोन-पे का पासकोड पूछ लिया और बाइक भी छीन ली।

अब महिला ने 10 लाख रुपए की मांग की। साथ ही धमकाया कि यदि 10 लाख रुपए नहीं दिए तो वह उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा देगी। जिसके बाद उसे जेल जाने से कोई नहीं बचा पाएगा।

पैसों के इंतजाम करने छोड़ा, पीड़ित पहुंचा थाना रात भर बंधक बनाने के बाद आरोपियों ने पीड़ित रविंद्र को गुरुवार सुबह 5 बजे छोड़ा और यह कहा कि शाम 5 बजे तक 10 लाख रुपए का इंतजाम कर ले, नहीं तो तेरे खिलाफ रेप का झूठा केस दर्ज करा देंगे।

इसके बाद किसी तरह पीड़ित ने राहगीर से फोन लेकर अपने भाई को सूचना दी। भाई उसे लेने आया और घर ले गया। घर पहुंचकर रविंद्र ने आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़ित अपने भाई के साथ गुरुवार देर रात गोला का मंदिर थाना पहुंचा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

2 आरोपी गिरफ्तार, तीन भी निगरानी में आए

शिकायत के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर गोला का मंदिर निवासी कौशल परमार और अंकित वर्मा को तत्काल मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।

जबकि सूचना ऐसी है कि रूकमणि, ओमवती और आदित्य भी पुलिस के हाथ आ गए हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

सीएसपी रोबिन जैन ने बताया-

एक युवक को उसकी ही रिश्ते की भाभी ने अपनी सहेली से दोस्ती करवाने के बहाने बुलाया था। उसने ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए की मांग की है। उसे बंधक बनाकर रुपए और बाइक भी छीन ली। शिकायत पर गोला का मंदिर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

Topics

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img