Thursday, November 12, 2026
24.1 C
Bhopal

18 अक्टूबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में बड़ी घोषणा की है। सोलर पंप लेने पर किसानों को अब 60 की जगह राज्य सरकार 90 प्रतिशत सब्सिडी देगी। यानी किसान को मात्र 10 प्रतिशत ही देना होगा। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित किसान सम्मेलन में उन्होंने यह घोषणा की है। यहां भोपाल संभाग के लगभग 2000 किसानों को बुलाया गया था।
दीपोत्सव पर इस बार शहर के माणकचौक स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर के साथ पहली बार कालिका माता मंदिर क्षेत्र स्थित श्री महालक्ष्मीनारायण मंदिर में धनलक्ष्मी से आकर्षक सजावट की गई है। सजावट में भक्तों द्वारा दी गई एक, दो, पांच 10, 20, 50, 100, 200, 500 रुपये के नोटों की गड्डियों का उपयोग किया गया है।
रीवा पुलिस ने रिहायशी इलाके में छापा मारकर 10 लाख रुपये के अवैध पटाखे जब्त किए हैं। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में दो व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहारों के दौरान अवैध पटाखों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
सतना के गुझवां गांव में विद्युत विभाग ने छापा मारकर रिटायर्ड डीएसपी रामकीर्ति शुक्ला और गुलाब गुप्ता पर बिजली चोरी का केस दर्ज किया है। अवैध रूप से ‘कटिया फांस’ कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जेई सुनील मिश्रा ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
उज्जैन के आगर रोड पर कार और डंपर की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल है। मृतक बड़नगर और उज्जैन के रहने वाले थे और नलखेड़ा से बगलामुखी माता मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। डंपर चालक फरार हो गया है, पुलिस जांच कर रही है।
रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के करहिया मंडी इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑटो चालक ने 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया।

Hot this week

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

Topics

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img