Thursday, August 13, 2026
23.1 C
Bhopal

पटाखा मार्केट में बिक रही थी कार्बाइड पाइप गन, जब्त

भोपाल के पटाखा मार्केट में कार्बाइड पाइप गन बिक रही है। शनिवार को गोविंदपुरा इलाके में यह गन बेचते हुए प्रशासन ने कुछ लोगों को पकड़ा और गन जब्त की। इसके बाद एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव ने चार जांच टीमें बनाई, जो शनिवार से ही जांच के लिए मैदान में उतर गई।

जानकारी के अनुसार, जंबूरी मैदान व आसपास जांच की गई। कल्पना नगर के पास एक व्यक्ति पाइप गन बेच रहा है। इसके बाद यह पुलिस के हवाले कर दी गई। एसडीएम श्रीवास्तव ने बताया, पटाखा मार्केट में लगातार जांच की जाएगी। कोई भी कार्बाइड पाइप गन बेचते पाया मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह टीमें जांच करेगी अगले 2 दिन से गोविंदपुरा क्षेत्र में चार टीमें जांच करेंगी। जंबूरी मैदान आनंद नगर के लिए पटवारी सुरेंद्र यादव और आशीष मिश्रा की तैनात की गई। टीआईटी गोविंदपुरा में महेश राजन और विमलेश गुप्ता, करोंद कलां में फजल अब्बास और लेखराज लोधी, छोला में नीरज विश्वकर्मा और रविंद्र मार्को को तैनात किया गया है।

Hot this week

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img