Sunday, August 16, 2026
25.1 C
Bhopal

शिवराज बोले- महागठबंधन फिर अंधेरे के दौर में ले जाएगा

केन्द्रीय कृषि तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार में चुनावी सभा में आरजेडी का फुल फॉर्म बताते हुए कहा कि RJD का मतलब R- रंगबाज, J- जंगलराज, D- डकैती। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, महागठबंधन वाले बिहार को फिर उसी अंधेरे दौर में ले जाना चाहते हैं, जब राज्य में अपराध और गुंडागर्दी का बोलबाला था।

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि RJD और महागठबंधन अभी भी बदले नहीं हैं। शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देकर उन्होंने अपना असली चेहरा दिखा दिया है।

बिहार की दो विधानसभा सीटों बैकुण्ठपुर और गौराबौराम में शिवराज ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार का चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। ये धर्म और अधर्म के बीच लड़ाई है। यहां आरजेडी की सरकार में अपराधी खुलेआम घूमते थे, जंगलराज में आम जनता की जिंदगी सुरक्षित नहीं थी। उन्होंने कहा महागठबंधन वाले बिहार में फिर से खून की नदियां बहाना चाहते हैं। क्या हाल किया था तुमने बिहार का माफिया, अपराधी, गुंडे, बदमाश, आम आदमी की जिंदगी दूभर हो गई थी। वो चाहते हैं जंगलराज, लेकिन NDA चाहता है मंगल राज जहां जनता का मंगल और कल्याण हो।

आधी बारात जेल में हैं और आधी बेल पर

केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि यूपीए की सरकार याद करो, जब लालू रेल मंत्री हुआ करते थे। उस समय नौकरी के बदले जमीन ली जाती थी। अब वही लोग कह रहे हैं कि हर घर में नौकरी देंगे। ये पब्लिक है, सब जानती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ऐसे बाराती हैं जिनकी आधी बारात जेल में हैं और आधी बेल पर है।

हम बिहार में रामराज चाहते हैं

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्षी दल बिहार को फिर से जंगलराज की ओर ले जाना चाहते हैं, जबकि एनडीए का लक्ष्य रामराज स्थापित करना है। रामराज का मतलब है शानदार सड़कें, किसानों के खेतों में पानी और बच्चों के लिए अच्छे स्कूल। रामराज का मतलब है हमारे बच्चे IIT, IIM में पढ़ें, रामराज का मतलब है यहां AIIMS जैसे अस्पताल बनें, रामराज का मतलब है गांव में शानदार सड़कें बनें, रामराज का मतलब है गांव में 24 घंटे बिजली आए। यही है असली रामराज है, जहां बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, गांवों में शानदार सड़कें बनें, खेतों में पानी पहुंचे, बिजली आए और बहनों के खाते में रोजगार के लिए 10 हजार रुपए सीधे जाएं।

शिवराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने स्कूल भी खोले तो चरवाहा विद्यालयखोला। बिहार को चरवाहा बनाना चाहते थे और चरवाहा विद्यालय में भी घोटाला कर दिया। चारा तक खा गए, क्या-क्या दिया है इन्होंने बिहार को। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज बिहार में शिक्षा और विकास की नई रोशनी फैली है।

महागठबंधन भस्मासुर है

केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि याद रखना ये महागठबंधन नहीं महाठग बंधन हैं, ये भस्मासुर हैं। अगर गलती से भी इन्हें वरदान मिल गया, अगर वोट मिल गए तो सबसे पहले ये जनता को ही भस्म कर देंगे, छोड़ेंगे नहीं। भस्मासुर ने वरदान लेकर अपने ही मददगारों को नष्ट कर दिया, महागठबंधन भी ऐसी ही विनाशकारी नीति और व्यवहार लेकर आता है।

उन्होंने कहा कि बिहार की वोटर लिस्ट में कई गलत नाम जुड़े हुए थे और उनमें बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम भी शामिल थे। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची की शुद्धि की और गलत नाम काट दिए। अब जो भी विदेशी घुसपैठिए हैं, उन्हें चिह्नित कर बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने वोट पाने के लिए घुसपैठियों को लाभ पहुंचाया और कई जगह मतदाता सूची में अनियमितता हुईं। इन मामलों में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

Hot this week

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...

पत्नी को लेने गया तो सुसराल वालो ने की मारपीट युवक ने खाया जहर

ग्वालियर:किलागेट थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला (जगनापुरा) में रहने...

Topics

टीकाकरण के बाद दो महीने की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया ओवरडोज का आरोप

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र की नवजीवन कॉलोनी में...

मंदसौर को मिली करोड़ों के स्वास्थ्य विकास कार्यों की सौगात

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात उप मुख्यमंत्री...

पत्नी को लेने गया तो सुसराल वालो ने की मारपीट युवक ने खाया जहर

ग्वालियर:किलागेट थाना क्षेत्र के मेवाती मोहल्ला (जगनापुरा) में रहने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img