Wednesday, April 1, 2026
26.4 C
Bhopal

भोपाल के कुख्यात अपराधी ने फर्जी एफडी लगाकर जमानत ली

भोपाल के कुख्यात अपराधी गोपाल पाटिल ने बड़ा फर्जीवाड़ा किया है। उसने एक केस में जमानत लेने डीसीपी जोन-2 के कार्यालय में फर्जी एफडी पेश की। इस फर्जी एफडी पर उसे जमानत दे दी गई। बैंक से मिली सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। गोपाल और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

एएसआई मनोज शर्मा के मुताबिक डीसीपी जोन-2 कार्यालय में धारा 122 के तहत हिस्ट्रीशीटर बदमाश गोपाल पाटिल के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इस मामले में मो सलीम नामक व्यक्ति ने डेढ़ लाख रुपए की एफडी डीसीपी कोर्ट में पेश की थी। साथ ही दो अन्य लोगों की जमानत भी इसी एफडी के आधार पर करवाई गई थी। यह एफडी स्टेट बैंक इंडिया की थी, इसलिए पुलिस ने उसे सत्यापन कराने के लिए बैंक को भेजी थी। जहां से पता चला कि उक्त एफडी फर्जी हैं। इस खुलासे के बाद पुलिस ने मो सलीम के खिलाफ केस दर्ज किया।

ग्वालियर के युवक ने तैयार की थी फर्जी एफडी

इसके बाद पुलिस ने सलीम को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी सलीम ने बताया कि उसने यह एफडी ग्वालियर के रहने वाले रियाज नाम के व्यक्ति से बनवाई थी। अब पुलिस रियाज की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...

भोपाल: कोहेफिजा में मार्बल घिसाई के दौरान मजदूर की करंट लगने से मौत

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में मंगलवार दोपहर...

किन्नरों का आतंक, घर में घुसकर अभद्रता और वसूली के आरोप

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में किन्नरों द्वारा...

भोपाल: रंभा नगर में ‘घूरने’ पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित रंभा...

शादी के नाम पर ठगी: दुल्हन बनी लुटेरी गिरफ्तार, एक लाख की चपत लगाई

​अशोकनगर। जिले में शादी का झांसा देकर ठगी करने...

Topics

रेटिंग के नाम पर युवक से 3 लाख की ठगी, टेलीग्राम के जरिए बुना जाल

​इंदौर (लसूड़िया): शहर में टास्क आधारित ऑनलाइन धोखाधड़ी के...

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img