Monday, June 29, 2026
25.2 C
Bhopal

पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाला

इंदौर की एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक और अनुबंध के तहत हलाला कराने के बाद भी साथ रखने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई है। मामला खजराना थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने सामाजिक रीति-रिवाज से तीन तलाक की लिखा-पढ़ी कराई और रिश्तेदार से हलाला कराया। पुलिस ने पति और सास को हिरासत में ले लिया है। खजराना पुलिस ने 29 साल की शादीशुदा महिला की शिकायत पर पति वसीम पुत्र कल्लू पठान, सास गुड्‌डो बी के खिलाफ गंभीर विभिन्न धाराओं में एफआईआर की है। महिला ने बताया कि साल 2010 में वसीम से सामाजिक रीतिरिवाज से शादी हुई है। शादी के बाद से पति और सास दहेज की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि तीन बच्चे हो गए हैं। अब परिवार का गुजारा नहीं चलता है। इसलिए मायके से मदद लाओ। महिला ने ऐसा करने से इंकार कर दिया।

मारपीट कर पीड़िता का घर से निकाला

महिला ने बताया कि अक्टूबर 2024 में मारपीट करते हुए तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसकी लिखापढ़ी भी कराकर अपने पास रख ली। पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति से अलग नहीं रहना चाहती थी। इसके लिए उसने परिवार के माध्यम से पति वसीम पठान से बात की तो उसने कहा कि उसके साथ रहने के लिए रिश्तेदार के साथ हलाला करना पड़ेगा। दिसंबर 2025 में वसीम के रिश्तेदार सईद पुत्र शहजाद के साथ 500 रुपए के स्टॉम्प पर हलाला के पेपर तैयार कराए।

फिर भी साथ नहीं रखा

महिला ने आरोप लगाया कि हलाला के बाद भी पति ने अपने साथ नहीं रखा। पीड़िता ने बताया कि तब से वह सईद के साथ ही रह रही है। पति को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। वसीम ने दो बच्चों को भी अपने पास रख लिया है। वहीं एक बेटा उसके साथ रह रहा है। परेशान होकर पीड़िता ने सोमवार को थाने में शिकायत की।

Hot this week

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से 8 साल तक दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​भोपाल। मिसरोद इलाके में एक महिला आरक्षक ने सुमित...

Topics

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: महिला की मौत, पति और मासूम बेटी घायल

​भोपाल। राजधानी में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे...

खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के धोली खदान इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img