Tuesday, August 11, 2026
24 C
Bhopal

भोपाल में ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने किया सुसाइड

भोपाल के चेतक ब्रिज के नीचे एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना गुरुवार देर रात की है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि खुदकुशी करने से पहले उसने अपनी पत्नी को फोन लगाकर आत्महत्या करने की बात कही थी। दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।

गोविंदपुरा थाने के प्रधान आरक्षक लखन ने बताया कि साफ-सफाई का काम करने वाला 23 साल के विकास रैकवार विकास नगर बस्ती में रहता था। उसने एक शादीशुदा महिला से दो महीने पहले शादी की थी। गुरुवार की शाम वह अपने घर से बगैर बताए निकला था। देर रात उसने अपने पत्नी को फोन कर कहा कि मैं ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर रहा हूं।

पारिवारिक कलेह के चलते किया सुसाइड

पत्नी और परिजन जब तक पहुंचते तब तक उसने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसकी लाश चेतक ब्रिज के पास पड़ी मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img