Thursday, October 1, 2026
30.3 C
Bhopal

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के नाम पर इंदौर की महिला कारोबारी से ठगे 80 लाख रुपये

लसूड़िया थाना पुलिस ने 41 वर्षीय महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि आरोपितों ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत एनएसडीसी स्कील इंडिया सेंटर खोलने का झांसा दिया और 34 लाख रुपये नकद ले लिए। उसने दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है।

पुलिस के मुताबिक महिला एक समाज की अध्यक्ष है और स्वयं की कंपनी भी संचालित करती है। उसका आरोप है कि जुलाई 2020 को दोस्त जगदीश माली (नासिक) मिलने आया और कहा कि उसका दोस्त नितिन पाटिल (जलगांव) है जिसकी गैस एजेंसी और कई स्कूल है। पाटिल अपने दोस्त विष्णु दलवी (नंदूरबाग महाराष्ट्र) के साथ मिलकर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के सेंटर खुलवाता है। वह योजना के अंतर्गत एनएसडीसी स्कील सेंटर भी खुलवाता है। प्रत्येक सेंटर पर 360 बच्चे-महिलाएं सिलाई, पार्लर, प्लंबिंग का प्रशिक्षण लेने आते हैं और सरकार प्रत्येक को 21 हजार रुपये अनुदान राशि देती है।दलवी व पाटिल ने कहा कि उक्त राशि उनकी संस्था के नाम से खाते में आएंगी जिसमें से वह 15 हजार रुपये प्रत्येक बच्चे के हिसाब से महिला को देगा।

मुनाफे का दिया लालच – आरोपितों ने छह सेंटर खोलने का झांसा देकर महिला से 36 लाख रुपये ले लिए और कहा कि उसे हर तीन माह में 54 लाख का मुनाफा होगा। महिला ने भी हेमंत, मुकेश, प्रीति, श्याम आदि को पार्टनर बनाया और आरोपितों को रुपये दे दिए। उसने पार्टनर के साथ मिलकर 43 लाख रुपयों का सामान भी खरीद लिया। महिला का आरोप है कि सेंटर नहीं खुलने पर दिल्ली से जानकारी जुटाई तो पता चला आरोपितों ने रजिस्ट्रेशन के लिए केंद्र सरकार को शुल्क ही जमा नहीं किया है। महिला का आरोप है कि कोरोनाकाल में दलवी साथी सैफ अली के साथ निरीक्षण करने के बहाने आया और जावरा में उसके साथ जबरदस्ती भी की।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img