Monday, April 27, 2026
33.5 C
Bhopal

MP Coronavirus update : एक हजार से नीचे आई प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या, 950 संक्रमित मिले

प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार कम होते हुए एक हजार से नीचे आ गई है। शनिवार को 68,952 सैंपलों की जांच में 950 मरीज मिले हैं।इस तरह संक्रमण दर 1.3 प्रतिशत रही। तीसरी लहर में पहली बार संक्रमण दर डेढ़ फीसद से नीचे आई है। प्रदेश के 21 जिलों में शनिवार को 10 से कम मरीज मिले हैं। अशोकनगर, भिंड, बुरहानपुर और निवाड़ी में एक भी मरीज नहीं मिला है।

सबसे ज्यादा मरीज भोपाल में मिल रहे हैं। शनिवार को भी यहां पर 5102 सैंपल की जांच में 214 मरीज मिले थे। इस तरह संक्रमण दर 4 फीसद रही। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 7527 पर आ गई है, जो 22 जनवरी को 71 हजार से ऊपर पहुंच गई थी। सबसे ज्यादा 1896 सक्रिय मरीज भोपाल में हैं। दूसरे नंबर पर 347 सिवनी और इसके बाद 337 मरीज इंदौर में हैं। प्रदेश के कुल सक्रिय मरीजों में से 3 प्रतिशत निजी और सरकारी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।स्वास्थ विभाग द्वारा रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को विदिशा और रायसेन में एक एक मरीज की मौत भी हुई है।

भोपाल में पूरा नहीं हो पा रहा है हर दिन 6000 सैंपल लेने का लक्ष्य

स्वास्थ्य संचालनालय ने भोपाल को हर दिन 6000 सैंपल लेने का लक्ष्य दिया है, लेकिन एक हफ्ते से यह पूरा नहीं हो पा रहा है। इसकी बड़ी वजह यह है कि कोरोना का संक्रमण कम होने के बाद लोग खुद जांच कराने के लिए नहीं आ रहे हैं। फीवर क्लिनिको से मिली जानकारी के मुताबिक तीसरी लहर के पीक के दौरान जहां हर दिन 1800 से 2000 लोग जांच कराने के लिए पहुंच रहे थे, वही अब 300 से 400 लोग ही आ रहे हैं। बाकी सैंपल औचक सेंपलिंग में लिए जा रहे हैं। अकेले स्टेशनों में ही 2000 सैंपलों की जांच की जा रही है। हर दिन सैंपलिंग का आंकड़ा 4000 से 5000 के बीच रहता है।

Hot this week

पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करने पर साथी कर्मचारी की हत्या

​जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली...

भोपाल पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: एक रात में 362 अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने और खौफ...

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

इंदौर: पहली मंजिल से गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम नगर...

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

Topics

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी...

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img