Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

पूछताछ में कुछ भी नहीं बता रही बच्चे की हत्या करने वाली महिला

अपने ही कलेजे के टुकड़े की जान लेने के बाद महिला पुलिस की सुरक्षा में है। महिला कोई गलत कदम न उठा ले, इसके लिए पुलिस ने महिला को हिरासत में रखा है। महिला से पुलिस द्वारा पूछताछ भी की जा रही है, लेकिन महिला पुलिस को कुछ भी बताने का तैयार नहीं है। महिला ने बच्चे की हत्या का कदम किस परिस्थिति में उठाया इसके बारे में भी सवाल किए जा रहे हैं, लेकिन महिला पुलिस के सवालों के जवाब ही नहीं दे रही है। रविवार को बच्चे के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद दाह संस्कार किया गया। इस दौरान महिला बिलखती रही। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण चढ़ोकर ने बताया कि महिला पुलिस की पूछताछ में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। पूछने पर रोने लगती है, लेकिन कुछ बता नहीं रही है। महिला को सुरक्षा की दृष्टि से हिरासत में रखा जा रहा है।

काउंसिलिंग में भी कुछ नहीं बतायाः वन स्टाप सेंटर की प्रशासक सूचिता इक्का ने बताया कि महिला वन स्टाप सेंटर में 16 फरवरी को आई। इसके बाद महिला की काउंसिलिंग की गई। लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। महिला यह कहती रही कि पता जानकर क्या करेंगे। कई बार पूछने पर भी जानकारी नहीं दी। वन स्टाप सेंटर की प्रशासक इक्का ने कहा कि रविवार को बच्चे के दाह संस्कार के दौरान महिला रोते रही। लेकिन महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसके बारे में कुछ नहीं कहा।

वन स्टाप सेंटर में की थी हत्या

गौरतलब है कि शनिवार को महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित वन स्टाप सेंटर में जोया (25) पति इमरान खान उर्फ मीरा धुर्वे ने अपने बेटे फैज की जान ले ली। इसके बाद महिला को पुलिस की हिरासत में रखा गया है। वहीं बच्चे के शव को जिला अस्पताल की मर्च्यूरी में रखा गया। जिसका रविवार को पीएम कर दाह संस्कार किया गया। महिला एवं बच्चे को 16 फरवरी को वन स्टॉप सेंटर में लाया गया था। वन स्टाप सेंटर की प्रशासक इक्का के अनुसार महिला की काउंसिलिंग की गई थी।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img