Thursday, November 12, 2026
29.1 C
Bhopal

विदिशा शादी समारोह की पार्किंग से बाइक चोरी

विदिशा में एक शादी समारोह से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। टीलाखेड़ी निवासी विरजेंद्र धाकड़ अपनी बच्चियों के साथ रविवार को पटेल गार्डन में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक गार्डन की पार्किंग में खड़ी की थी।

शादी समारोह से लौटने पर विरजेंद्र ने देखा कि उनकी बाइक पार्किंग से गायब थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। विरजेंद्र ने बताया कि घटना वाले दिन वह पहले अपने पिता से मिलने अस्पताल गए थे, जिनका ऑपरेशन होना था। अस्पताल से लौटने के बाद वह बच्चियों के साथ शादी में पहुंचे थे। कपड़ों से भरा एक बैग बाइक पर ही रखा रह गया था।

घटना के बाद खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में बाइक चोर की पूरी वारदात कैद हो गई है। विरजेंद्र ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे। हालांकि, पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय केवल आवेदन लिया।

पीड़ित विरजेंद्र धाकड़ ने यह भी बताया कि चार महीने पहले उनके घर में भी चोरी हुई थी। उस वारदात में सोने-चांदी के जेवर और लगभग 1 लाख 80 हजार रुपए नकद सहित करीब पांच लाख रुपए का सामान चोरी हुआ था। उस मामले का आज तक कोई खुलासा नहीं हो सका है।

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है और अज्ञात बाइक चोर की तलाश की जा रही है।

Hot this week

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

Topics

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img