Thursday, February 12, 2026
21.1 C
Bhopal

25 नवंबर 2025 MP की फटाफट बड़ी खबरें

भोपाल में एक 68 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने लिखा है कि उन्हें कॉल आया था और उनका नाम पहलगाम हमले के फंडिंग में आया था, इससे परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली है।
सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में 19 नवम्बर 2025 को वीरगति को प्राप्त हुए निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) आशीष शर्मा, हॉक फोर्स बालाघाट के परिजन को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान की गई है।
लखमाखेड़ी गांव में दलित परिवार की बेटी की बिंदोली सोमवार रात उस समय विवाद का कारण बन गई, जब बिंदोली राजपूत समाज के कुछ घरों के सामने पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने इसे रोक दिया। उन्होंने बिंदोली के आगे खड़े होकर कहा कि तुम्हारी बिंदोली गांव में नहीं निकलेगी।
प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हित में जल्द ही तीन बड़े कदम उठाने जा रही है। साढ़े चार लाख से अधिक शिक्षकों को वर्ष में दस दिन का अर्जित अवकाश मिलेगा। वहीं, सेवानिवृत्ति के बाद शत-प्रतिशत अर्जित अवकाश के नकदीकरण की सुविधा भी मिलेगी। सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों की शर्त भी हटाई जा रही है। जनवरी 2026 से यह प्रविधान लागू हो जाएंगे।
रवीन्द्र भवन परिसर में 27 से 30 नवंबर तक टैगोर अंतरराष्ट्रीय साहित्य और कला महोत्सव- “विश्व रंग 2025” होने जा रहा है। आयोजकों ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस वर्ष के कार्यक्रम के बारे में बताया। उनके अनुसार यह 7वां संस्करण है। जिसमें 70 देशों की भागीदारी होगी। 30 देशों के कलाकार, करीब 1000 रचनाकार आएंगे। कार्यक्रम में 90 से अधिक सत्र होंगे। रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, विश्व रंग फाउंडेशन और मध्य प्रदेश शासन संयुक्त रूप से इसे आयोजित कर रहे हैं।
मां की मौत के बाद भी एसआईआर के काम में लगी रही बीएलओ नीलू गौड़ से मिलने कलेक्टर शिवम वर्मा पहुंचे। कलेक्टर ने उन्हें सांत्वना दी और काम की तारीफ की। कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रशासन आपके साथ है। आपने जिस समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य किया है, वह अन्य बूथ लेवल अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक है।

Hot this week

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img