Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

फर्जी नोटरी से शादी कर 5 दिन तक किया दुष्कर्म

इंदौर में एक महिला के साथ रेप के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में सोमवार रात एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद मंगलवार को आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने मदद के नाम पर उसे धोखा दिया, फर्जी नोटरी से शादी रचाई और दुष्कर्म किया।

राउ पुलिस के मुताबिक, 33 साल की पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अमन पुत्र रघुवीर पाटीदार निवासी ग्राम अकोलिया मरीमाता के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह हाउस वाइफ है और पति के साथ धार में रहती थी।

वहीं आरोपी भी पास ही रहता था। पति गुजरात में काम करता था, तब वह बच्चों के साथ अकेली रहती थी। एक साल पहले बेटी की तबीयत खराब हो रही थी, तो उन्होंने पति को कॉल कर बताया। पति ने कहा कि अमन पड़ोसी है, उसे कह दो कि बाइक से ले जाकर डॉक्टर को दिखा देगा। इसके बाद वह अमन के साथ चली गई।

अमन इसके बाद पीछा करने लगा और घर आने-जाने लगा। एक दिन उसने कहा कि वह उसे पसंद करता है। इस पर पीड़िता ने कहा कि वह शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। इसके बाद भी वह शादी करने की बात कहते हुए दबाव बनाने लगा। फिर कहने लगा कि वह उसे बदनाम कर देगा, ताकि उसका पति उसे साथ न रखे।

उसने छह माह पहले एक नोटरी बनवाई और कहा कि अब उनकी शादी हो गई है। फिर बोला कि उसका मकान बन जाएगा तो वह उसे साथ रखेगा। अक्टूबर में पीड़िता पति के साथ मकान खाली कर दूसरी जगह रहने आ गई। इसके बाद अमन ने बार-बार कॉल करना शुरू कर दिया। 1 नवंबर की सुबह अमन घर आया और उमियाधाम स्कूल के पास किराए के मकान में ले गया।

उसने नोटरी का हवाला देकर पीड़िता को पांच दिन तक अपने साथ रखा और रेप करता रहा। शादी की बात करने पर उसने मारपीट की और कहा कि वह उसे घर में नहीं रखेगा। पति के पास पहुंचने पर पीड़िता ने पूरी घटना बताई। पुलिस के मुताबिक आरोपी को मामले में जेल भेजा गया है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img