Thursday, May 14, 2026
38.1 C
Bhopal

बॉयफ्रेंड की शादी रुकवाने जनसुनवाई में पहुंची युवती

ग्वालियर में एक दुष्कर्म पीड़ित युवती ने जनसुनवाई में पहुंचकर अपने बॉयफ्रेंड की शादी रुकवाने की गुहार लगाई है। युवती के बॉयफ्रेंड की 30 नवंबर की शादी है। युवती पहले ही उस पर शादी का वादा कर मांग में सिंदूर भरकर दुष्कर्म का केस दर्ज करा चुकी है। इस मामले में तीन दिन पहले ही युवती के बॉयफ्रेंड की कोर्ट से जमानत हुई है।

मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंची युवती का आरोप है कि गोलू उर्फ विश्वजीत मुझसे शादी कर चुका है। अब उसे किसी और की जिंदगी खराब नहीं करने देगी। इतना ही नहीं युवती ने यह भी शिकायत की है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे फांसी लगाने का वीडियो भेजकर झूठा फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आवेदन को जांच में लिया है।

आरोपी की 2024 में हुई थी युवती के भाई से दोस्ती शहर के हजीरा थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय युवती बीएससी की छात्रा है। वर्ष 2024 से उसकी दोस्ती भाई के दोस्त विश्वजीत उर्फ गोलू राजावत पुत्र धर्मेन्द्र सिंह राजावत निवासी राम नगर गणेश मंदिर के पास से हुई थी। विश्वजीत का अक्सर उसके घर आना जाना है। 10 अक्टूबर 2025 को छात्रा घर पर अकेली थी, उसके परिजन किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गए थे।

इसी बीच विश्वजीत उसके घर आया और उसके भाई के बारे में पूछा तो छात्रा ने बताया कि भाई व अन्य परिजन घर पर नहीं है। इसका पता चलते ही वह अंदर आया और उसकी मांग भर दी। साथ ही बताया कि वह उससे प्यार करता है और शादी करेगा।

इसके बाद जबरन उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद ब्लैकमेल कर कई बार होटल बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। जिस पर 18 नवंबर को युवती की शिकायत पर हजीरा थाना में विश्वजीत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

तीन दिन बाद मिली जमानत, 30 नवंबर को है शादी

इस मामले में आरोपी ने कोर्ट में जमानत आवेदन किया था। आरोपी की ओर से अधिवक्ता अवधेश सिंह भदौरिया ने पैरवी की थी। जिसमें बताया था कि पीड़िता ने पुलिस थाना हजीरा में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

27 नवंबर को आरोपी का लगुन-फलदान का कार्यक्रम है। जबकि 30 नवंबर को शादी है। पीड़िता ने पैसे ऐंठने के लिए केस दर्ज कराया है। उसने लिव-इन रिलेशन में रहने का एग्रीमेंट किया था। जिस पर कोर्ट ने सशर्त आरोपी को जमानत दे दी थी।

शादी रुकवाने पीड़िता पहुंची जनसुनवाई

अब पीड़ित युवती के बॉयफ्रेंड विश्वजीत की शादी में पांच दिन शेष हैं। 27 नवंबर को लगुन-फलदान और 30 नवंबर को टीका एंव परिग्रहण संस्कार (शादी) है। पीड़ित युवती ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर यह शादी रुकवाने की मांग की है। युवती का कहना है कि मुझे ब्लैकमेलर होने का आरोप लगाते हुए बदनाम कर रहा है, जबकि विश्वजीत ही लगातार मुझे ब्लैकमेल रहा है।

फांसी लगाने का वीडियो भेजकर बोला- तुझे झूठा फंसा दूंगा

पुलिस को पीड़ित ने एक वीडियो दिया है। जिसमें उसका बॉयफ्रेंड फांसी लगाने का शूट कर उसे धमका रहा है कि यदि रास्ते से नहीं हटी तो वह उसे खुदकुशी के लिए उकसाने के झूठे केस में फंसा देगा। इस वीडियो को पुलिस ने जांच में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

Topics

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img