Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस का छापा

उज्जैन के मुनि नगर के सामने, दो तालाब के पास स्थित महाकाल ट्रेजर नामक कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को नीलगंगा थाना पुलिस ने छापा मारकर एक युवक और युवती को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। पुलिस को कई दिनों से यहां सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिल रही थी।

सूचना के आधार पर नीलगंगा थाना पुलिस ने कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर स्थित दुकान नंबर 301 पर कार्रवाई की। जब पुलिस पहुंची, तो दुकान का दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर प्रवेश करने पर पुलिस को एक युवक और एक युवती मिले। दुकान के भीतर एक बेड भी लगा हुआ था। संदिग्ध परिस्थिति में पाए जाने पर दोनों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

क्राइम रिकॉर्ड की भी जांच जारी

थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि दुकान नंबर 301 में एक युवक और युवती संदिग्ध अवस्था में मिले हैं। दोनों के क्राइम रिकॉर्ड की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी तरुण कुरील, उपनिरीक्षक वर्षा सोलंकी, प्रधान आरक्षक कपिल राठौर, मुकेश चौहान, आरक्षक पुष्पराज सिंह और दीपक दिनकर मौजूद रहे।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img