Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

ज्वेलर की चलती कार में आग

इंदौर में चूहों के वायर काटने से चलती कार में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। घटना बंगाली चौराहे के पास की है। कार चालक और ज्वेलरी कारोबारी हुकमचंद सोनी ने बताया मंगलवार को जब वे बंगाली चौराहा से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने कार में धुआं देखा।

वे तत्काल कार से उतरे। उनके उतरते ही कार के बोनट में लपटें उठीं और कुछ देर में आग से पूरी गाड़ी जल गई। घटना के बाद उन्होंने कार को मैकेनिक को दिखाया तो उसने बताया कार में वायरिंग फॉल्ट था। वायरिंग को चूहों ने काटा है।

हर जगह चूहों का आतंक

  • 24 सितंबर को इंदौर एयरपोर्ट पर भोपाल के सॉफ्टवेयर डेवलपर अरुण मोदी को चूहे ने काट लिया था। मोदी इंडिगो फ्लाइट से बेंगलुरु होते हुए कालीकोट जा रहे थे। दोपहर 1 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां डिपार्चर हॉल में चूहे ने घुटने में काट लिया। इतनी बड़ी लापरवाही के बाद भी एयरपोर्ट पर रैबीज का इंजेक्शन नहीं मिला। उन्हें टिटनेस का इंजेक्शन लगाकर भेज दिया गया।
  • 30 अगस्त को एमवायएच के एनआईसीयू वार्ड में भर्ती दो नवजात बच्चियों को चूहों ने कुतर दिया था। दोनों की बाद में मौत हो गई थी।
  • 22 सितंबर को रानीपुरा के कोष्ठी मोहल्ले में तीन मंजिला मकान भरभराकर गिर गया था। परिजन का कहना था कि मकान के नीचे ड्रेनेज थी। उनका आशंका है कि मल्टी को नीचे से चूहों ने भी खोखला कर दिया था।
  • 2 नवंबर को शास्त्री ब्रिज का एक हिस्सा धंस गया। निगम की टीम पहुंची तो पता चला कि चूहों ने पुल के नीचे बिल बनाकर मिट्टी खोखली कर दी। यहां पर चूहों के 20 से ज्यादा बिल भी मिले थे।

अन्नपूर्णा रोड गैरेज संचालक मुकेश विदोरिया ने बताया-

हमारे यहां आने वाली कारों में चूहों द्वारा वायरिंग काटने की शिकायत ज्यादा आ रही है। तार कटने से फॉल्ट होता है और शॉर्ट सर्किट से गाड़ी आग पकड़ लेती है। कार में ढीली या खराब वायरिंग के कारण भी शॉर्ट सर्किट हो सकता है। गाड़ी में एक्स्ट्रा गैर-मानक एक्सेसरीज से भी आग लग सकती है। वहीं पेट्रोल या डीजल लीक होना भी बहुत ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img