Friday, February 13, 2026
21.1 C
Bhopal

भोपाल में फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष ने युवक को पीटा

राजधानी भोपाल में फार्मेसी काउंसिल कार्यालय के अंदर एक युवक की बेरहमी से पिटाई और घसीटकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित तुषार सुनार का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह खुद पर हुए हमले का पूरा घटनाक्रम बताकर अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा रहा है।

तुषार का दावा है कि फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संजय जैन, केके यादव और अन्य अधिकारियों ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट की, उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया और मोबाइल छीन लिया। वारदात के वक्त मौजूद पुलिसकर्मी भी न सिर्फ बेबस देखता रहा, बल्कि अधिकारियों ने युवक पर वीडियो डिलीट कराने का दबाव बनाते हुए उसे लगातार पीटा।

मेरा नाम तुषार है… मुझे घसीटकर मारा गया वायरल वीडियो में तुषार रोते हुए बता रहा है कि मेरा नाम तुषार सुनार है। फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष संजय जैन, केके यादव, गोपाल यादव और अन्य अधिकारियों ने मुझे खूब मारा है। मुझे घसीटकर अंदर ले गए। मेरे प्राइवेट पार्ट पर भी मारा है, ब्लीडिंग हो रही है। मुख्यमंत्री से गुहार है कि कार्रवाई करें।

डिजिटल साइन पेंडिंग, एक महीने से लग रहे थे चक्कर तुषार के मुताबिक, वह पिछले एक महीने से डिजिटल साइन पेंडिंग को लेकर काउंसिल के चक्कर काट रहा था। हर बार उसे टरका दिया जाता है। लास्ट बार वह रजिस्ट्रार मैडम से मिलने गया तो उनको बताए बिना लंच पर चली गईं और घंटों लौटकर नहीं आईं। शुक्रवार को जब वह दोबारा पहुंचा और मिलने की कोशिश की तो गार्ड ने उसे रोक लिया।

गार्ड से बहस, चैनल से टकराकर घायल तुषार ने बताया कि गार्ड ने उसका कॉलर पकड़ा और उसे धक्का दिया। जब उसने खुद को छुड़ाया तो गार्ड पीछे की ओर गिर गया और चैनल से टकरा गया। इसके बाद पूरा स्टाफ बाहर आ गया और तुषार का कहना है कि सभी अधिकारी उसे घेरकर मारने लगे। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने भी इसकी पुष्ट‍ि की कि गार्ड ने पहले युवक का कॉलर पकड़ा था, उसके बाद मारपीट शुरू हुई।

अधिकारियों ने छीना फोन, कमरे में बंद कर पिटाई

तुषार के मुताबिक उसने सिर्फ अपनी सुरक्षा के लिए वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया, ताकि उसके पास सबूत रहे। लेकिन वीडियो बनते देख अधिकारी भड़क गए। मेरा फोन छीन लिया। इसके बाद वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया गया। मुझे घसीटकर कमरे में बंद किया। अध्यक्ष संजय जैन खुद मार रहे थे। यही नहीं, वायरल फुटेज में 3 से 4 लोग तुषार को जमीन पर घसीटते हुए अंदर ले जाते साफ दिखाई दे रहे हैं।

लोग बोले- पुलिस खड़ी देखती रही घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि वहां एक पुलिसकर्मी मौजूद था, लेकिन उसने तुषार को बचाने की कोशिश नहीं की। अधिकारी युवक को पुलिस के हवाले करने के बजाय खुद ही “सजा देने” में लगे रहे। एक महिला प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि अधिकारी धमकी दे रहे थे कि अगर कोई वीडियो बनाएगा तो उसका रजिस्ट्रेशन या रिनुअल नहीं किया जाएगा।

युवक ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की तुषार और उसके परिवार ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन समेत अन्य अधिकारी केके यादव, गोपाल यादव और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज हो और कड़ी कार्रवाई की जाए।

घटना के बाद काउंसिल की ओर से अभी तक कोई औपचारिक प्रेस बयान नहीं आया है। मामले में अध्यक्ष संजय जैन को कई बार फोन किए गए। उन्होंने एक बार फोन उठाया लेकिन सवाल सुनते ही कट कर दिया। इसके बाद उन्हें मैसेज भी किया गया लेकिन जबाव नहीं आया।

एबीवीपी कर रहा प्रदर्शन

एबीवीपी का प्रदर्शन फार्मेसी काउंसिल पर चल रहा है। एबीवीपी के पदाधिकारी शिवम जाट ने मांग की है कि जल्द से जल्द संजय जैन अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें। जब तक संजय जैन इस्तीफा नहीं देंगे तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। मैं कुछ ही देर में संजय जैन का पुतला भी दहन करेंगे।

एबीवीपी के प्रदर्शन से पहले एनएसयूआई ने भी यहां पर जमकर नारेबाजी की। साथी अध्यक्ष के बोर्ड पर कालिख पोत कर अपना विरोध जताया।

Hot this week

पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत, फल विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर। शहर के चंदन नगर इलाके में एक युवक...

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की बेरहमी से हत्या

​बांसवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

राजधानी में नशे के सौदागरों पर नकेल: आधा किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ...

Topics

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की बेरहमी से हत्या

​बांसवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

​इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img