Sunday, June 28, 2026
29.2 C
Bhopal

पूजा यादव के सुसाइड केस में पति-सास-ससुर पर केस

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुरा निवासी पूजा यादव की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। 21 नवंबर को पूजा ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। पूजा के चाचा संजीव यादव और भाई ने अश्मेंद यादव ने अपने बयानों में बताया था कि पूजा का पति और सास-ससुर उसे दहेज में कार लाने के लिए परेशान कर रहे थे।

घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच का रही थी। पुलिस ने पूजा के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। जिसमें ससुराल पक्ष पर कार देने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगे हैं। जांच पूरी होने पर पुलिस ने पूजा के पति हर्ष यादव, पिता वीरेंद्र यादव और सास बिट्‌टी यादव के खिलाफ शुक्रवार को प्रकरण पंजीबद्ध किया है। मामले में पति की गिरफ्तारी हो गई है, जबकि सास-ससुर फरार हैं।

पति ने कहा था आपस में हुई थी बहस

पूजा के सुसाइड के बाद पति हर्ष ने बताया था कि घटना की रात में दोनों कमरे पर ही थे। उनके बीच बातें चल रही थीं। इस दौरान एक बात को लेकर बहस हो गई। तब वह कमरे से बाहर निकल गया। करीब एक घंटे बाद वापस आया, तो पूजा फंदे पर लटकी थी। इसके बाद परिवार को जानकारी दी। उसे नजदीक के अस्पताल भी लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूजा के ससुराल में उसके जेठ और तीन ननद हैं। सभी की शादी हो चुकी है। ससुर वीरेन्द्र ट्रांसपोर्ट पर काम करते हैं।

7 माह पहले ही हुई शादी

पुलिस के मुताबिक दोनों की शादी 7 माह पहले हुई थी। पूजा के मायके पक्ष के लोग भिंड में रहते हैं। अलसुबह पूजा की मौत के बाद उन्हें भी सूचना दी गई। दूसरे दिन दोपहर में इंदौर आने के बाद पूजा का पोस्ट मार्टम हुआ। पूजा के मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि हर्ष कुछ काम नहीं करता था। इसलिए दहेज के लिए आए दिन उसे परेशान करता था। वह घर से रुपए लाने की बात भी करता था।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img