Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

एमवाय अस्पताल की चौथी मंजिल से कैदी फरार

इंदौर के एमवाय अस्पताल से शुक्रवार सुबह एक कैदी चौथी मंजिल से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान लगाई गई मचान के सहारे वह नीचे उतरा। जब जेल गार्ड ने उसे बेड पर नहीं पाया, तो उसने अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद संयोगितागंज थाना पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। फरार कैदी हत्या के मामले में जेल में बंद था।

संयोगितागंज पुलिस के मुताबिक, कैदी का नाम विशाल पुत्र खरदे, निवासी कुलकर्णी का भट्‌टा है। बीमार होने के चलते उसे सेंट्रल जेल से इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया था और 23 नंबर वार्ड में भर्ती किया गया था। शुक्रवार सुबह पुलिस गार्ड किसी काम से बाहर गया, तभी विशाल वार्ड से बाहर आया और बालकनी से मचान के सहारे नीचे उतरकर भाग गया।

पुलिस का कहना है कि विशाल ने 2023 में बाणगंगा क्षेत्र में अपने साथियों के साथ एक युवक की हत्या की थी, जिसके बाद से वह जेल में था। उसके फरार होने की सूचना परदेशीपुरा और बाणगंगा पुलिस को भी दे दी गई है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img