Tuesday, July 7, 2026
31.1 C
Bhopal

बैंक के बाहर से दिनदहाड़े 10 लाख रुपए की लूट

महू में बैंक के बाहर से दिनदहाड़े 10 लाख रुपए की लूट हो गई। बाइक सवार दो बदमाश शराब कंपनी के कर्मचारी के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन ले गए।

वारदात महू के ड्रीमलैंड चौराहे पर बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर शुक्रवार सुबह करीब साढे़ 11 बजे की है।

शराब कंपनी के कर्मचारी हर्षित, गौरव ओर रौनक यहां बैंक से रकम निकालने पहुंचे थे। बैंक से 10 लाख रुपए विड्रॉल करके रुपए बैग में रखे।

जैसे ही बाहर आए, ताक लगाकर खड़े बाइक सवार दो बदमाश पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

एएसपी बोले- सभी पहलुओं से जांच कर रहे शराब कंपनी के कर्मचारियों ने तुरंत अपने ठेकेदार बद्री फौजी को वारदात की जानकारी दी। ठेकेदार ने पुलिस को फोन किया।

कोतवाली थाना प्रभारी राहुल शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि लुटेरों का सुराग मिल सके।

एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

चालान भरने के लिए निकाली थी रकम शराब ठेकेदार बद्री फौजी के बेटे अमन ठाकुर ने बताया- रुपयों से भरा बैग हर्षित के हाथ में था। तीनों कर्मचारी मानपुर के रहने वाले हैं।

अमन ने बताया कि उन्हें पूरा शक कर्मचारियों पर ही है। बीच बाजार में लूट की घटना होती तो वह आरोपियों का पीछा भी करते लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। जहां पर लूट की घटना हुई, उसके ठीक सामने ही यातायात पुलिस चौकी भी है।

Hot this week

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...

पुलिस की सुस्ती का फायदा, रिटायर्ड रेंजर से दूसरी बार साइबर ठगी

​ग्वालियर। थाटीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में एक...

भोपाल पुलिस के दावों की खुली पोल: इतवारा चौकी के पीछे बिका गांजा, शहर में रातभर खुल रहे मयखाने

'न्यूज क्राइम फाइल' का बड़ा खुलासा... राजधानी भोपाल में अपराध...

नाबालिक से छेड़छाड़: बचपन के दोस्त की बेटी का भरोसा तोड़ने वाले दरिंदे को 7 साल की सजा

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामले...

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

Topics

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...

पुलिस की सुस्ती का फायदा, रिटायर्ड रेंजर से दूसरी बार साइबर ठगी

​ग्वालियर। थाटीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में एक...

3.60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक की सीट के नीचे छिपाकर लाए थे नशा

​इंदौर। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...

मप्र: राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल कल पूरा, नए नाम को लेकर सरगर्मियां तेज

​भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई छगनभाई पटेल का...

एडवाइजरी कंपनी के संचालक समेत 5 आरोपियों ने किया सरेंडर, जेल भेजे गए

​इंदौर। तुकोगंज क्षेत्र में संचालित एक एडवाइजरी कंपनी से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img