Friday, October 2, 2026
30 C
Bhopal

भोपाल के कोलार में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत

भोपाल के कोलार में गेहूं खेड़ा से नीलबड़ की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित छोटे पुल पर गुरुवार रात गंभीर हादसा हो गया। दो कारों की आमने-सामने से हुई जोरदार भिड़ंत के बाद एक सिविल ठेकेदार की मौत हो गई, जबकि दूसरी कर में सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक 42 वर्षीय अब्दुल रशीद खान पिता नाथू खान फेस-1 कोलार के रहने वाले थे। सिविल कांट्रैक्टरशिप करते थे। गुरुवार रात डी मार्ट के पीछे से होते हुए गेहूं खेड़ा वाले मार्ग से रातीबड़ के लिए जा रहे थे। छोटे पुल पर पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी कर को जोरदार टक्कर मार दी। दूसरी कर में तीन युक्तियां और दो युवक सवार थे जबकि, अब्दुल रशीद अपनी कर में अकेले थे।

हादसे के बाद केबिन में फंसे रहे

हादसे के बाद अब्दुल रशीद गाड़ी के डैश बोर्ड और सीट के बीच में फंसे रहे। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। किसी तरह से उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हमीदिया हॉस्पिटल में बॉडी का पीएम कराया जा रहा है। मामले में कोलार पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बेटे का आरोप- नशे में धुत्त थे दूसरी कार में सवार लोग

मृतक के बेटे रेहान का आरोप है की दूसरी कार में सवार तीन युवती और दो युवक नशे में थे। उनकी कार में शराब की खाली बोतलें सहित डिस्पोजल ग्लास भी रखे थे। हादसे के समय उनकी गाड़ी तेज रफ्तार में थी। जिससे टक्कर होते ही उनके कार के एयरबैग भी खुल गए थे। वहीं पुलिस का कहना है की दूसरी कर में सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं उनका भी उपचार अस्पताल में जारी है। हादसे की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हादसे के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img