Monday, October 5, 2026
32.4 C
Bhopal

ऑटो रिक्शा से चोरी कर ले गया कार

इंदौर के तुकोगंज इलाके में 2 दिन पहले कार चोरी की वारदात हो गई। मामले में पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले। जिसमें आरोपी ऑटो रिक्शा से कार को चुराकर ले जाते नजर आया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

टीआई जितेंद्र यादव की टीम ने अमन पिता अमीन निवासी मोती तबेला को पकड़ा है। आरोपी के पास से चुराई गई कार और एक पैसेंजर ऑटो रिक्शा जब्त किया है। आरोपी ने कार राजकुमार ब्रिज के नीचे वल्लभ नगर से चुराई थी।

मामले में पीड़ित ने 2 जनवरी को मामले में पुलिस को शिकायत की थी। हालांकि, आरोपी के ऑटो नंबर से जब उसे पकड़ा गया तो उसने चोरी करना कबूल किया है।

वकील के घर चोरी कनाडिया में भी एक महिला वकील के यहां पर चोरी की वारदात हो गई। पुलिस के मुताबिक नीर नगर में रहने वाली महिला वकील ने बताया कि वह पेशे से वकील है। 27 दिसंबर को घर से सभी जयपुर के लिए निकले थे। 3 जनवरी को घर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। बेडरूम के ताले टूटे मिले।

इसके बाद अंदर से अलमारी में रखे सोने के कान के बाले, चांदी की पायल, चांदी की बिछिया, चांदी की बेले, सिक्के और करीब 40 हजार रुपए गायब थे। बाद में डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी पर FIR की है।

Hot this week

भोपाल के स्कूल में हंगामा: छात्राओं से जबरन काम और वसूली का आरोप, महिला टीचर का ट्रांसफर

​मिसरोद (नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल): सोमवार को यहां पढ़ने वाली...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

Topics

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img