Thursday, July 2, 2026
24.1 C
Bhopal

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की हत्या

विदिशा की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में शनिवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने नंदू उर्फ शुभम चौबे (22) को चाकू से गोद डाला। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

वारदात के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शुभम को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुभम एयर कंडिशनर सुधारने का काम करता था।

पुलिस के मुताबिक नंदू चौबे करैया खेड़ा रोड निवासी चुन्नी और उसके साथियों को एक युवती से छेड़छाड़ करने से रोका था। मामला थाने तक नहीं पहुंचा था। शनिवार रात करीब 8 बजे चुन्नी अपने साथियों के साथ बाइक से इंद्रप्रस्थ कॉलोनी पहुंचा और शुभम को बाहर बुलाया और वारदात को अंजाम दिया।

किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान आसपास के कुछ लोग भी वहां मौजूद थे लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। गंभीर रूप से घायल शुभम को मोहल्ले के लोग फौरन अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वीडियो में मारपीट करते दिख रहे आरोपी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कराई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी अपने साथियों के साथ नंदू के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि नंदू मिलनसार स्वभाव का युवक था।

पुलिस बोली- आरोपियों की पहचान कर रहे एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि चाकूबाजी की सूचना पर पुलिस फौरन अस्पताल पहुंची। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img