Wednesday, October 7, 2026
32 C
Bhopal

कोचिंग गई नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब , पुलिस ने परिजनों को सौंपा

भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर एक लापता नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

क्या है पूरा मामला
बीती 4 जनवरी को ऐशबाग निवासी एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 15 वर्षीय बेटी भोपाल एकेडमी के पास कोचिंग पढ़ने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी, जिस पर पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र और डीसीपी अखिल पटेल के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी लक्ष्मण राई के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बालिका 80 फीट रोड के पास देखी गई है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर बालिका को दस्तयाब (बरामद) किया।

इस सफलता में थाना प्रभारी लक्ष्मण राई, उपनिरीक्षक गणपत सिंह, भावना तोमर और आरक्षक आशीष दुबे, आरक्षक श्लोक पाठक सहित अन्य टीम सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

Hot this week

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

Topics

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img