Thursday, October 8, 2026
31.1 C
Bhopal

पांच व्यापारियों से 5.86 लाख का माल जब्त

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एप्पल कंपनी का लोगो लगाकर नकली मोबाइल और एक्सेसरीज बेचने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अन्नपूर्णा पुलिस ने पांच व्यापारियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर लाखों रुपए का नकली सामान जब्त किया है।

अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई गर्फिन इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी सर्विस मुंबई की ओर से की गई शिकायत के बाद की गई। कंपनी के मैनेजर विशाल सिंह जडेजा निवासी मधुकुंज सोसाइटी मणिनगर अहमदाबाद ने पुलिस को बताया कि उनकी एजेंसी भारत में एप्पल कंपनी के प्रोडक्ट्स से जुड़े मामलों को देखती है। इंदौर में कुछ व्यापारी एप्पल के नाम और लोगो का दुरुपयोग कर नकली सामान बेच रहे हैं, जिससे कंपनी की साख को नुकसान पहुंच रहा है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने विशाल सिंह की टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए विभिन्न दुकानों पर छापेमारी की और सामान जब्त किया। जब्त किए गए सामान में नकली मोबाइल फोन, चार्जर, केबल और अन्य एसेसरीज शामिल हैं, जिन पर एप्पल कंपनी का लोगो लगाया गया था।

इन प्रतिष्ठानों पर हुई छापेमारी

  • ओसी मोबाइल, संचालक अमन पुत्र प्रीतम तलरेजा निवासी प्रभुनगर से करीब 80 हजार 500 रुपए का नकली माल
  • फोन क्राफ्ट, संचालक मोहित पुत्र राजा सिगोरिया निवासी मरीमाता का बगीचा से करीब 17 हजार रुपए का सामान
  • एक्सक्लूसिव शॉप, संचालक योगेश पुत्र राजेश सिंघानी निवासी सुदामा नगर से करीब 2 लाख 66 हजार रुपए का माल
  • एसआर मोबाइल, संचालक विशाल पुत्र कमल मोटवानी निवासी वंदना अपार्टमेंट सिल्वर पैलेस कॉलोनी से 2 लाख रुपए से अधिक का सामान
  • ए वन कलेक्शन, संचालक कानतेश पुत्र बंशीलाल चुग निवासी द्वारकापुरी से हजारों रुपए का नकली माल जब्त किया गया

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img