Tuesday, June 30, 2026
32.1 C
Bhopal

भानपुर में बस की टक्कर से शिक्षिका की मौत

भानपुर इलाके में बुधवार सुबह तेज रफ्तार बस की टक्कर से एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 26 वर्षीय महिमा के रूप में हुई है, जो अयोध्या नगर की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार महिमा एक निजी स्कूल में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत थी।

छोला थाना प्रभारी सरस्वती तिवारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच हुआ। महिमा रोज की तरह अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान भानपुर के पास एक तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिमा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बस को पुलिस ने कब्जे में लिया

घटना की सूचना करीब 9 बजे पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में शामिल बस की पहचान कर ली गई है और वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल बस चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से 8 साल तक दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​भोपाल। मिसरोद इलाके में एक महिला आरक्षक ने सुमित...

Topics

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: महिला की मौत, पति और मासूम बेटी घायल

​भोपाल। राजधानी में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे...

खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के धोली खदान इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img