Thursday, October 8, 2026
31.1 C
Bhopal

पुजारी पर घर में घुसकर 18 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का आरोप

ग्वालियर में एक मंदिर के पुजारी पर घर में घुसकर 18 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का आरोप है। विरोध करने पर आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। घटना सामने आने के बाद परिजन ने पुजारी को मंदिर में पकड़ लिया, जहां मौजूद दूसरे पुजारी ने उसे जमीन पर पटक-पटककर पीटा। आरोपी किसी तरह छूटकर भाग गया।

मामला करहिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 4 जनवरी की रात युवती घर में सो रही थी। उसके भैया-भाभी बाहर गए हुए थे। घर में मानसिक रूप से अस्वस्थ मां मौजूद थी। इसी दौरान गांव के सिद्धेश्वर मंदिर का 65 वर्षीय पुजारी हरिराम घर में घुस आया।

डर के कारण दो दिन तक चुप रही पीड़िता के अनुसार, आरोपी कमरे में आकर उसके पास लेट गया और जब उसने विरोध किया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। चिल्लाने पर आरोपी ने तंत्र-मंत्र से जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गया। डर और सदमे के कारण युवती एक-दो दिन तक चुप रही। बाद में उसने भैया-भाभी को पूरी घटना बताई।

आरोपी को शिवपुरी से गिरफ्तार किया पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। देर रात होने के कारण पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर केस डायरी करहिया थाने भेजी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को शिवपुरी जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में शुक्रवार को पेश किया जाएगा।

Hot this week

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​अमिलिया (सीधी): थाना क्षेत्र के एक गांव में सात...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

Topics

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​अमिलिया (सीधी): थाना क्षेत्र के एक गांव में सात...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img