Wednesday, May 13, 2026
41.1 C
Bhopal

बुजुर्ग के साथ साइबर फ्रॉड

ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में एक बुजुर्ग के साथ साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। ठगों ने वॉट्सऐप पर भेजी गई APK फाइल के जरिए मोबाइल हैक कर SBI, ICICI और PNB बैंक के क्रेडिट-डेबिट कार्ड से कुल 3.63 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत कर FIR दर्ज कराई। थाटीपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शहर के शंकुतलापुरी निवासी 61 वर्षीय पंकज सक्सेना 9 जनवरी की शाम को अपने मोबाइल पर जरूरी काम कर रहे थे। इसी दौरान एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप पर APK फाइल आई। जिसमें इन्वेस्टमेंट प्लान का ऑफर था। जैसे ही उन्होंने फाइल पर क्लिक किया, मोबाइल हैंग हो गया।

लगा कि नेटवर्क की समस्या होगी। इस दौरान ठगों ने APK फाइल के जरिए उनका मोबाइल हैक कर लिया था। कुछ देर तक मोबाइल काम नहीं किया। जब मोबाइल बंद कर दोबारा चालू किया तो बैंक खातों से पैसे निकलने के मैसेज आने लगे।

SBI, ICICI और PNB कार्ड से निकाली गई रकम पीड़ित के अनुसार ठगों ने उनके SBI क्रेडिट कार्ड से 10,329 रुपए, ICICI क्रेडिट कार्ड से 10,329 रुपए, 15,493 रुपए, 1,41,131 रुपए और 1,60,566 रुपए, वहीं PNB बैंक कार्ड से 15,493 रुपए और 10,329 रुपए निकाले। इस तरह कुल 3,63,671 रुपए की ठगी की गई।

मैसेज आते ही पंकज सक्सेना को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने तत्काल बैंक और पुलिस से संपर्क कर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दी। इसके बाद जीरो एफआईआर दर्ज की गई। जिसकी केस डायरी अब थाटीपुर थाने को भेजी गई है।

APK फाइल से ऐसे होती है साइबर ठगी पुलिस के साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि मोबाइल पर आने वाली किसी भी APK फाइल पर क्लिक नहीं करना चाहिए। APK फाइल पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो सकता है और ठगों को मोबाइल का पूरा एक्सेस मिल जाता है। इसके बाद ओटीपी, बैंक मैसेज और निजी डेटा ठगों तक पहुंच जाता है, जिससे वे आसानी से खाते से पैसे निकाल लेते हैं।

Hot this week

भोपाल: करोंद की चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...

पति के जेठानी से अवैध संबंध और भतीजे की गंदी हरकत: न्याय के लिए एसपी दफ्तर पहुंची महिला

​ग्वालियर/डबरा: डबरा की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुराल...

Topics

भोपाल: करोंद की चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img