Sunday, June 28, 2026
25.9 C
Bhopal

टू व्हीलर सवार बदमाश महिला के हाथ से उसका पर्स छिनकर भाग निकला

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में टू व्हीलर सवार बदमाश महिला के हाथ से उसका पर्स छिनकर भाग निकला। महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आया। इधर, महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।

द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक साधना पटेल निवासी गुमाश्ता नगर हाल मुकाम उत्तम नगर अहमदाबाद की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना शुक्रवार को शैल पुत्री सफायर गुमाश्ता नगर के सामने हुई। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से पैदल जा रही थी, इसी दौरान पीछे से एक बदमाश एक्सेस गाड़ी पर आया उनके हाथ पर झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया।

पर्स में फोन और 2300 रुपए थे

महिला ने बताया कि पर्स में मोबाइल फोन और 2300 रुपए नगदी रखी थी। अचानक हुए हमले से महिला भी घबरा गई। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी जमा हो गए, तब तक बदमाश भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। पुलिस मिली जानकारी के आधार पर बदमाश की तलाश कर रही है।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img